अगर आपके पास कोई बिजनेस आइडिया है तो आपको पता होना चाहिए कि उसके साथ क्या करना है।
बिजनेस शुरू करने से पहले आपके पास एक बढिया आइडिया होना चाहिए। अगर आपके पास वाकई में कोई अनोखा बिजेनस आइडिया है तो आपको यह पता होना चाहिए कि आगे उसका क्या करना है। बिजनेस के लिए सिर्फ आइडिया आना काफी नहीं है। आपको उस आइडिया को सही ढंग से आकार देना चाहिए। साथ ही किसी भी आइडिया पर काम शुरू करने से पहले आपको इन तीन बातों पर ध्यान देना जरूरी हैरू
कई बार अपने आइडिया को लेकर ज्यादा ही उत्साही हो जाते है और यह जानने की कोशिश भी नहीं करते कि कही ऐसे ही किसी आइडिया पर पहले ही काम हो तो नहीं चुका । ऐसी गलती न करें और जांच ले कि क्या आपका बिजनेस आइडिया वाकई में अनोखा है? क्या अब तक किसी ने भी इस बारे में सोचा है या इस पर काम शुरू नहीं किया गया है।
अपने बिजनेस आइडिया पर काम शुरू कर सकते से पहले शोध करें। जिस मार्केट में आपका आइडिया फिट होता हो , उसमें रिसर्च करें। इससे यह जानने की कोशिश करें कि आपके आइडियां के सफल होने का कितना चांस है। इसमें आप सर्वे भी कर सकते है । साथ ही आप लोगों से आपके और किसी प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट की तुलना कर सकते है।
अगर इन सबके बाद आपको लगे कि आपका आइडिया वाकई अच्छा है तो हो सकता है कि आप तुरंत ही दुनिया को उसके बारे में बताना चाहें। हालांकि पूरी प्लानिंग किए बिना सबको बताना खतरनाक हो सकता है। खासकर तब जब
आपके कई प्रतिस्पर्धी हों। वैसे भी आइडिया को बचाकर रखना मुश्किल होता है। ऐसे में आप अपने किसी विश्वसनीय सलाहकार की मदद ले सकते है।