Career Guidance

Correct the Vacation Schedule of the Company

By EnvatX Team 1 Views Oct 16, 2026
Correct the Vacation Schedule of the Company

कपनी के वैकेशन शेड्यूल को सही करें

अपनी कंपनी के एम्लॉइज को एक छुट्टियों पर भेजने से बचें। अगर आपके कई एम्प्लॉइज एक ही समय पर छुट्टियों पर जा रहें हैं, तो आपको इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने में आपके एम्प्लॉइज का भी अहम योगदान होता है। ऐसे में आपको भी उनका ध्यान रखना होता है और उन्हें बीच-बीच में वैकेशन ब्रेक देना होता है। हालांकि, जब आप अपनी कंपनी के एम्प्लॉइज के लिए वेकेशन शेड्यूल बनाएं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि कई एम्प्लॉइज एक साथ छुट्टियों पर न जाएं। इससे आपको परेशानी हो सकती है। जानिए, कैसे बनाएं वैकेशन शेड्यूल -

ट्रांसपेरेंट रहें

कंपनी के वैकेशन शेड्यूल को लेकर पारदर्शिता बनाए रखें। इसका मतलब यह है कि सभी एम्प्लॉइज को पता हो कि कौन कब छुट्टी पर जा रहा है ताकि वह उसी के हिसाब से अपनी छुट्टियां प्लान कर सकें। शेड्यूल को लेकर ट्रांसपेरेंट रहने से आपको एम्प्लॉइज की कमी नहीं होगी।

एम्प्लॉइज को शाबाशी दें

अगर आपकी कंपनी के किसी एम्प्लॉई को अचानक किसी जरूरी काम से छुट्टियां लेनी पड़ती हैं और उस वक्त कोई दूसरा एम्प्लॉई उसका काम पूरा करने के लिए अपनी छुट्टियां नहीं लेता, तो ऐसे एम्प्लॉइज को शाबाशी जरूर दें।

वर्क शेड्यूल रिवाइज करें

एम्प्लॉइज को खुश रखने के लिए उन्हें रिवॉर्ड के रूप में कम वर्किंग डेज, सरप्राइज वेकेशंस आदि दें। आप उनके हर दिन के काम के घंटे बढ़ाकर एक दिन की ज्यादा छुट्टी दे सकते हैं। इससे आपके एम्प्लॉइज को अच्छा लगेगा।