बिजेनस में यदि आप समय रहते फैसले नहीं ले पाते है तो ऐसा करके आप अपना नुकसान करते है।
बिजनेस में हर कदम पर आपको फैसले लेने होते हैं ,कभी ये फैसले किसी एंम्प्लॉई को हायर करने से जुडा होगें तो कभी किसी कंपनी के साथ अपनी साझेदारी को तोडने से। ऐसे में अगर आप फैसले नहीं ले पाएगें तो अपने हाथ से बडे अवसर गंवा बैठेगें। बिजनेस में डिसेसिवनेस को बढवा दिजिए। उसके लिए फॉलो करें ये तीन खास स्टेप्स.
डिसेसिवनेस का अभाव तब होता है। जब हमारा ध्यान लक्ष्य से भटका होता है। ऐसे सबसे पहले तो यह तय करें कि आप क्या करना चाहते हैं? आपका लक्ष्य क्या है? लक्ष्य परिभाषित कर लेने पर आप उस तक पहुचांने वाले रास्तों पर विचार कर पाएंगें। सबसे पहले कदम यही है।
आज सूचना के दौर में हमें किसी चीज के हर पहलू के बारे में अपार सूचनाएं उपलब्ध है। अब होता है यह है कि अक्सर हम सूचनाओं के इस कदर उलझ जाते है कि फैसला ले ही नहीं पाते। जरूरी है कि आप बिजनेस के लिए जरूरी सूचना पर ही ध्यान केंद्रीत करें।
बिजनेस में एक्शन न लिया जाए तो नीतियों में "पैरालेसिस" की स्थिति आ सकती है। इसमें आप न आगे बढ रहें , न पीछे हट रहे हैं, बस एक स्थान पर खडे होकर नुकसान का इंतजार कर रहे है। अपने हिसाब से बेस्ट एक्शन लें। सही हुआ तो बढिया और गलत हुआ तो नया कदम उठाएंगे।