General Knowledge

Fatehpur Sikri Famous For Buland Darwaza

By EnvatX Team 1 Views Oct 16, 2026
Fatehpur Sikri Famous For Buland Darwaza

फतेहपुर सीकरी

यह उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित एक नगर है, जिसकी स्थापना 1569 ई. में मुगल सम्राट अकबर द्वारा की गई थी। यह नगर 1571 से 1585 ई. तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। फतेहपुर सीकरी भारत में मुगल स्थापत्य कला के सर्वश्रेष्ठ संरक्षित उदाहरणों में से एक है। आँख मिचौली, दीवान-ए-खास, बुलन्द दरवाजा, पंच महल, ख्वाबगाह, अनूप तालाब, सलीम चिश्ती की दरगाह, फतेहपूर सीकरी मस्जिद यहाँ के प्रमुख स्मारक हैं। फतेहपुर सीकरी को वर्ष 1986 में युनेस्को द्वारा ’विश्व विरासत स्थल’ सूची में स्थान दिया गया।