राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में भीलवाड़ा के पास एक पहाड़ी पर स्थित चितौड़गढ़ दुर्ग भारत का सबसे विशाल दुर्ग है। मेवाड़ राज्य की राजधानी रहे चितौड़ में स्थित यह किला इतिहास की सबसे खनी लड़ाइयों का गवाह रहा है। इस किले की परिसीमा में स्थित अन्य महत्वपूर्ण स्मारको में विजय स्तम्भ कीर्ति स्तम्भ राणा कुम्भा महल फतेह प्रकाश महल पदमिनी महल और गौमुख जलाशय प्रमुख है। वर्ष 2013 में चितौड़गढ़ किले को युनेस्को की विश्व धरोहर घोषित किया गया।