अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी मेंटल हेल्थ मे समय का निवेश करें बिजनेस हो या नौकरी ,अपेक्षाएं और तनाव सभी जगह है। अब आप इन अपेक्षाओं और तनावों को अपने ऊपर हावी होने देते हें तो चीजें गडबडा जाती हैं क्योंकि एक तो आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पातीं, दूसरा इनसे होने वाला तनाव आपकी सेहत पर खराब असर डालने लगता है। अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए व तनाव से बचे रहने के लिए जरूरी है कि अपनी मेंटल हेल्थ में किमती समय का निवेश करें।
वर्कप्लेस पर शानदार प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ हो। इसके लिए एक बढिया तरीका हैं कि आप प्रकृति से अपना जुडाव बढाएं। यह जुडाव मॉर्निग वॉक के जरिए भी बनाया जा सकता है और योग करके भी। इनसे आपका शारिरिक स्वास्थय तो अच्छा रहता ही है साथ ही मानसिक ताजगी मिलती है।
मानसिक ताजगी के आधार पर ही आप नए आइडियाज सोच सकते है और उन पर काम कर सकते है। खुद को इस ताजगी से परिपूर्ण करने के लिए कोई न कोई हॉबी चुनिए। इससे आपकी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढती है और एकरसता दूर होती ह। आप इनोवेटिव बनते है।
वर्कप्लेस पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है कि आपकी डीलिंग लोगों के साथ अच्छी हो। इसके लिए आपको लोगों से फेस टू फेस मुलाकात और बातचीत शुरू करनी चाहिए। सोशल मीडिया आपके कॉन्टैक्ट्स कितने भी हों, लोगों से सीधे तौर पर मिलना जुलना शुरू करें। इससे आपको नए आइडियाज भी मिलते हैं।