Career Guidance

Special way of exit interview

By EnvatX Team 1 Views Oct 16, 2026
Special way of exit interview

एग्जिट इंटरव्यू का खास तरीका

कुछ लोगों को लग सकता है कि एग्जिट इंटरव्यू एचआर संबंधित फॉर्मेलिटी है, पर आपको एग्जिट इंटरव्यू की भी पूरी तैयारी करनी चाहिए। अगर सही तरह से अपनी बात रखेंगे तो कंपनी में वापसी के दरवाजे खुले रहेंगे। ये है एग्जिट इंटरव्यू का खास तरीका - पॉजिटिव्स पर करें फोकस एग्जिट इंटरव्यू के दौरान पॉजिटिव रहना बहुत जरूरी है। आपको किसी भी भावनाओं को चोट पहंचाए बिना सच बोलना चाहिए। अपने कॅरियर पर पॉजिटिव असर लाने के लिए कलीग्स और मैनेजमेंट की तारीफ करनी चाहिए। आपको बताना चाहिए कि आपने कंपनी में क्या-क्या सीखा और उसका आपको क्या फायदा हुआ।

वापस लौटने का दम

अगर आप अच्छे संबंध रखते हुए कंपनी छोड़ते हैं तो कंपनी में वापस लौटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आप कंपनी में सबसे जुड़ने की कोशिश करें और एलुमिनाई नेटवर्क को ज्वॉइन करें। अगर आप कंपनी में लौटने की दम रखते हैं तो इसे जाहिर करें। इससे कंपनी पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।

आभार जताएं

आपको कंपनी में उन सब लोगों को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने आपके कॅरियर को बेहतर बनाने में मदद की। आपको सबसे मिलना चाहिए। इससे लोगों के बीच में आपकी एक अच्छी छवि बनेगी और कंपनी आपको दोबारा लेने के लिए बारे में विचार कर सकती है

पर्सनल न हों

अगर आपके मन में किसी कलीग या सीनियर मैनेजर को लेकर कोई समस्या है तो इसे एग्जिट इंटरव्यू में बताने की कोशिश न करें। अपनी बात को किसी व्यक्ति विशेष के संदर्भ में कहने के बजाय आपको परिस्थितियों के संदर्भ में कहना चाहिए। किसी व्यक्ति पर आरोप लगाने की कोशिश से बचें। इसके बजाय उन लोगों के योगदान के बारे में चर्चा करनी चाहिए।

रचनात्मक आलोचना करें

हो सकता है कि आप कंपनी को कोई सलाह देना चाहते हों, ऐसे में आपको रचनात्मक आलोचना करनी चाहिए। आपको समस्या के साथ-साथ सही उपाय बताने चाहिए, ताकि कंपनी अपनी कमियों को सुधार सके। अगर आप सिर्फ कंपनी की गलतियां और कमी गिनाते रहेंगे तो इससे किसी को भी लाभ नहीं होगा।