A little textual boost

थोडा टेक्स्चुअल बूस्टअप
वर्कप्लेस में लगे ये प्रेरणादायी कथन आपके एंप्लॉइज को हर रोज किसी न किसी पहलू पर दे सकते है एक खास टेक्रूचुअल बूस्ट अप।
वैसे तो एंम्प्लॉइज खुद को प्रेरित करने के लिए अक्सर अपनी सीट पर कोइ्र्र न कोई मोटिवेशनल कोट लगाते ही हैं, लेकिन बहुत से ऑफिसेज में एंम्प्लॉयर भी इन प्रेरणादायी कथनों का प्रचार प्रसार करते है। इसके पीछे उनका लक्ष्य अपने एंम्प्लॉई को आगे बढने के लिए प्रेरित करना होता है। हर कथन एक अलग प्रेरणा देता है। इन कथनों का चयन काफी सावधानी से करें।
आई एम पॉसिबल
जब तक आपके अंदर जुनून और विश्वास है और आप मेहनत के लिए तैयार हैं, तब तक दुनिया में आप कुछ भी कर सकते है और कुछभी पा सकते है।
डर के आगे है जीत
हम में से बहुत से लोग अपने सपनों को नहीं जी रहे हैं, क्योकि हम दरअसल अपने डरों को जी रहे है। डर को दूर भगाएं।
न मरने दें सपने
भविष्य उन्ही का है, जो अपने सपनों की खूबसूरती में अपना यकीन बनाए रखते है। यह कथन सपने देखने की प्रेरणा देता है।
विफलता का डर नहीं
रचानात्मकता का सबसे अहम पहलू यह है कि आप कभी भी विफल होने का डर अपने मन में पालकर न बैठें, तभी आप सफल होगें।
मिलकर हो काम
साथ आना शुरूआत है, साथ रहना प्रक्रिया । साथ मिलकर काम करना सफलता है।
मेहनत से कोई नहीं मरता।
पूरी दुनिया में आन तक कोई ऐसा आदमी नहीं होगा, जो मेहनत करने से मर गया हो।


