Acknowledgment of customers gratitude

ग्राहकों का जताएं आभार
आपकी सफलता में योगदान देने वाले ग्राहकों को दें उचित महत्व। कंपनी के पुराने कस्टमर्स को अपनी साथ जोड़े रखने के लिए जरूरी है कि समय-समय के प्रति उनका आभार जताया जाए। आपके बिजनेस के पास भारी भरकम निवेश, तमाम संसाधन, बेहतर प्रचार साधन समेत सब कुछ हो सकता है लेकिन यदि इसके पास ग्राहक ही नहीं हैं तो यह बिजनेस किसी काम का नहीं। अपने ग्राहकों का महत्व समझने वाले पुराने लोग यूंही नहीं ग्राहक को भगवान की संज्ञा दे गए हैं। आप भी ग्राहकों और अपनी कंपनी के विकास के बीच के संबंध को समझें और समय-समय पर उन्हें यह अहसास दिलाते रहें कि आप उनकी बहुत कद्र करते हैं।
करें कुछ खास
कस्टमर्स को खास महसूस करवाने का बढ़िया उपाय है, उन्हें किसी ऐसे आयोजन में बुलाना, जहां सबको एंट्री नहीं है। निमंत्रण पाकर वे सम्मानित महसूस करेंगे।
दें एक खिताब
कस्टमर्स की लॉयल्टी और अधिक बढ़ाने के लिए हर माह किसी न किसी कस्टमर को सर्वश्रेष्ठ ग्राहक का खिताब दें।
रखें ऑफर
अपने पुराने कस्टमर्स को कुछ अलग महसूस करवाने के लिए आप उन्हें औरों से अलग कई ऑफर्स दे सकते हैं।
मांगे सलाह
कस्टमर्स को महत्वपूर्ण महसूस करवाने के लिए अपने किसी प्रोडक्ट लॉन्च या अन्य मुद्दे पर उनसे सलाह मांगें।


