Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Ajanta - Ellora Caves
General Knowledge

Ajanta - Ellora Caves

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Ajanta - Ellora Caves

अजन्ता - ऐलोरा गुफाएँ

अजन्ता - ऐलोरा गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में अवस्थित हैं । ये गुफाएँ बड़ी - बड़ी चटटानों को काटकर बनाई गई हैं । अजन्ता में 29 तथा ऐलोरा में कुल 34 गुफाएँ हैं । अजन्ता गुफा का आकार घोड़े की नाल जैसा दिखाई देता हैं । इस गुफा का निर्माण अलग - अलग समयावधि में हुआ हैं । गुफा सख्ंया 10 और 9 का निर्माण दूसरी शताब्दी ईण् पूण् के आस -पास 19 व 26 का निर्माण काल पाँचवी शताब्दी हैं । यहाँ चार चैत्यगृह हैं । सभी चित्र जातक कथाओं एवं बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित हैं । ऐलोरा में 7वीं - 9वीं शताब्दी तक कुल 34 शैल कृत गुफाएँ निर्मित की गई । यहाँ की गुफाओं में बौद्धए जैन एवं हिन्दू धर्म की आस्था दिखाई देती हैं । ऐलोरा में विश्व के सबसे बड़े एकाश्मक उल्खनन कैलाश मन्दिर के लिए प्रसिद्ध हैं । 1983 में युनेस्को द्धारा इन दोनों गुफाओ का विश्व विरासत स्थल सूची में रखा गया ।