Always be prepared for the compilation

कंपीटिशन के लिए रहें हमेशा तैयार
एक - एक बिजनेस के फिल्ड में पचासों कंपनियों के उतर जाने से आज के दौर में कंपीटिशन बहुत बढ गया है। ऐसे में लोगों को अपनी कंपनी की ओर आकर्षित करने के लिए एंटरप्रेन्योर जी - जान से जुटे रहते है। इस कोशिश में अक्सर शुरू हो जाता है प्राइस वॉर। हर कोई अपने प्रोडक्स की कीमत सबसे कम रखने पर उतारू हो जाता है। यह अप्रोच हर बार सही नही है। कंपीटिशन में टिके रहने लिए और शी कई उपाय है, जिन्हें करके कस्टमर्स को अपनी ओर खींचा जा सकता है।
प्रोडक्ट क्वालिटी
लगातार कीमत घटाने वाले प्रोडक्ट की गुणवत्त्ता से श्ी समझौता करते हैं। आप अपनी क्वालिटी और कीमत दोनों बरकरार रखिए। कीमत कम करने की मारकाट के बीच आपके प्रोडक्ट की कीमत और गुणवत्ता जस की तस रहने पर बाजार में एक अलग ही इंप्रेशन बनता हैं।
लाएं कुछ अलग
आपके प्रोडक्ट यदि कुछ अलग फीचर वाले है तो प्राइस वॉर के बीच शी वे बिल्कुल अलग नजर आ सकते है। कोशिश करें कि इस बीच उन्हें खास तरीके से पेश किया जाए। ये प्रयोग करने में ज्यादा आसान हों।
कोई खास चेहरा
+अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए आप अपनी कंपनी के साथ कोई ऐसा खास चेहरा जोड सकते है, जो लोगों के बीच एक खास गुडविल रखता हो। यह चेहरा लोगों को आकर्षित करने में मददगार होता हैं।
डिलीवरी स्टाइल
प्रोडक्ट की क्वालिटी के अलावा इनकी डिलीवरी का स्टाइल शी लोगो को लुभा सकता है। आघे घंटे में पिज्जा की डिलीवरी जैसे आफॅर इसके उदाहरण हैं। आप शी ऐसे प्रयोग अपनी सविर्स में कर सकते हैं।


