Always stay connected with your old customers

अपने पुराने कस्टमर्स से हमेशा जुड़े रहें
तरक्की के लिए आपके पुराने कस्टमस्र का जुड़ा रहना जरूरी है - किसी भी बिजनेस को सफल बनाने के लिए उसके पुराने कस्टमर्स का उससे जुड़ा रहना जरूरी होता है। वह बिजनेस को आगे बढ़ाते हैं। बिजनेस को कामयाब बनाने के लिए हर कोई नए कस्टमर्स को जोड़ना चाहता है लेकिन ऐसा करते वक्त आपको अपने पुराने कस्टमर्स की अहमियत को नहीं भूलना चाहिए। कई बार एंटरप्रेन्योर्स अपने नए कस्टमर्स को सर्विस देने के चक्कर में पुराने कस्टमर्स को नजरअंदाज कर देते हैं। यह बिजनेस की तरक्की के लिए सही नहीं है। जानिए कि आप कैसे पुराने कस्टमर्स से जुड़े रह सकते हैं -
अच्छे ऑफर दें
अगर आपके कस्टमर्स आपके किसी प्रोडक्ट को ज्यादा प्रेफरेंस दे रहे हैं और उसे ज्यादा खरीद रहे हैं। तो ऐसे में आप उन्हें उस प्रोडक्ट के साथ अपनी कोई सर्विस या उससे मिलता-जुलता कोई दूसरा प्रोडक्ट भी साथ में दे सकते हैं। आपके इस कदम से आपके पुराने कस्टमर्स को अच्छा लगेगा।
लॉयलटी प्रोग्राम
हालांकि, लॉयलटी प्रोग्राम कोई नई चीज नहीं है और बहुत से सफल एंटरप्रेन्योर्स इसे अपनाते हैं। इसके तहत आप अपने पुराने और लॉयल कस्टमर्स को खासतौर पर विशेष सर्विसेज दे सकते हैं जिससे वे आपसे और आपके बिजनेस से जुड़े रहें।
कस्टमर सर्विस
बेहतर कस्टमर सर्विस आपके बिजनेस को बढ़ाने में काफी अहम योगदान देती है। हालांकि, इसे हमेशा ही कमतर आंका जाता है। जब आप अपने कस्टमर्स को अच्छी सर्विस देंगे तो वह आपसे संतुष्ट रहेंगे और आपके बीच एक अच्छा रिश्ता बनेगा।


