Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Analyzers Hide in Entrepreneur
Career Guidance

Analyzers Hide in Entrepreneur

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Analyzers Hide in Entrepreneur

एंटरप्रेन्योर में छिपा हो एनालिस्ट

एंटरप्रेन्योरशिप में कदम-कदम पर एनालेसिस करके ही आगे बढ़ते हैं। बिजनेस में अपने आइडिया पर काम करना शानदार है लेकिन अगर यह बिना एनालेसिस के किया जाए तो इसके साथ न्याय नहीं होगा। बिजनेस में उतरते हुए लोगों के मन में अक्सर यह बात होती है कि अब तो अपने मन का काम करेंगे। इरादा अच्छा है लेकिन मनचाहे काम को सफल तभी बनाया जा सकता है जब सिर्फ भावुक होकर काम करने के बजाय, उसका सटीक विश्लेषण करके उसे आगे बढ़ाया जाए। अपना बिजनेस खोलने से आपकी जिम्मेदारी कम नहीं हुई, बल्कि बढ़ गई है। इसलिए अपने आइडियाज के एनालेसिस करके उन पर काम करें।

आइडिया का औचित्य

एंटरप्रेन्योर्स कई बिजनेस आइडियाज तो बचपन से मन में पाले होते हैं। इस फील्ड में उतरकर वे उस पर काम शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से पहले अपने आइडिया की प्रासंगिकता जरूर परख लें। ऐसा न हो कि अब सफल होने पर भी वह कारगर न हो।

रिसोर्स मैनेजमेंट

आइडिया को अप्लाई करने से पहले यह एनालेसिस करें कि इसके लिए जरूरी रिसोर्सेज आपके पास हैं या नहीं? यदि हैं तो उन्हें किस तरह से इस्तेमाल करना है और यदि नहीं हैं तो उनका प्रबंध किस तरह से करना है? इसके बाद आगे बढ़ें।

मार्केटिंग स्ट्रेटेजी

ऊपर बताए दोनों चरणों में संतुष्टि हो जाने पर अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का विश्लेषण करें। बिजनेस शुरू कर देने से पहले कुछ समय कंपिटिटर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का भी अध्ययन करें। इससे टिप्स मिलेंगे। अब तक की अपनी स्ट्रेटेजी का भी विश्लेषण करें और उसमें जरूरी सुधा लेकर आएं।