Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Ask questions if new employees are
Career Guidance

Ask questions if new employees are

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Ask questions if new employees are

नए एम्प्लॉई हैं तो पूछें सवाल

हर संस्थान में सफल होने के लिए कुछ खास स्किल्स की जरूरत होती है। अगर किसी कंपनी में नई जॉब लगी है तो आपको शुरूआत में ही इन स्किल्स पर गौर करना चाहिए, ताकि समय रहते इन्हें हासिल कर सकें और कॅरियर में तेजी से सफल हो सकें।

रोल की हिस्ट्री पता करें

सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपको जिस रोल के लिए फायर किया गया है, वह नया है या रिप्लेसमेंट। अगर रोल नया है तो आपको ग्रोथ का पूरा रूट मैप तैयार करना चाहिए। अगर रिप्लेसमैंट है तो इसका कारण पता करें। रोल की हिस्ट्री पता होने पर आप सही फैसला ले सकते हैं।

आपसे क्या अपेक्षाएं हैं

ज्यादातर संस्थान एम्प्लॉई को यह नहीं बताते हैं कि उनके क्या-क्या अपेक्षा की जाती है। आपको लिखित में इसके बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। लक्ष्य प्राप्त करने से पहले उनके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर मैनेजमेंट की अपेक्षाओं के बारे में समझ होगी तो फायदा होगा।

कंपनी का विजन समझें

आपको जानना चाहिए कि आपकी कंपनी किस दिशा में आगे बढ़ रही है और आने वाले में इसकी कितनी ग्रोथ हो सकती है। अगर आप अपनी कंपनी के विजन को अच्छी तरह से समझते हैं तो अपने काम को भी बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

अप्रैजल के नियम को समझें

ज्यादातर एम्प्लॉइज कंपनी में काम के बारे में हर तरह की जानकारी जुटा लेते हैं, पर वे अप्रैजल के नियमों को समझना भूल जाते हैं। जब तक वे अप्रैजल की प्रक्रिया को समझते हैं, तब तक देर हो चुकी होती है। अगर आप शुरूआत में ही अप्रैजल के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर लेते हैं तो आपको बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं आती। इससे आप अगला प्रमोशन और इन्क्रिमेंट प्राप्त करने में काफी मदद मिलती है।