Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Ask Yourself to Increase Focus Question
Career Guidance

Ask Yourself to Increase Focus Question

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Ask Yourself to Increase Focus Question

फोकस बढ़ाने के लिए खुद से पूछें सवाल

सफलता पाने के लिए आपको अपने फोकस को बढ़ाना होगा - अगर आप अपने जरूरी कामों के प्रति अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कम जरूरी चीजों से अपना ध्यान हटाना होगा। एक एटंरप्रेन्योर के तौर पर अगर आप ऐसा कॅरियर बनाना चाहते हैं जो आपकी जिंदगी को सपोर्ट करे और आपको खुशी भी दे तो आपको अपनी रोजमर्रा की आदतों के बारे में सोचना होगा। सेल्फ केयर के बात करनी होगी। क्योंकि यही आपकी जिंदगी के सभी क्षेत्रों को आधार देता है। इसमें आपका कॅरियर भी शामिल होता है। आपको फोकस बढ़ाना होगा। इसके लिए खुद से यह सवाल पूछें -

आपके लिए क्या जरूरी है?

अपना फोकस बढ़ाने के लिए सबसे पहले यह पता करें कि आपके लिए क्या सबसे जरूरी है। इसका मतलब यह है कि अपने सभी कामों की प्राथमिकता तय करें। इससे आपको पता रहेगा कि आपको किस काम पर ज्यादा ध्यान देना है और कौनसा काम कम समय और फोकस से हो जाएगा।

लिस्ट में आप कहां हैं?

अपने कामों की प्राथमिकता तय करने के बाद यह पता करें कि इस प्रायॉरिटी लिस्ट में आप कहां पर हैं। यानी आप कौनसा काम कर रहे हैं या किस काम तक पहंचे हैं? इससे बचे हुए कामों पर ध्यान देने और उन्हें करने में आसानी होगी।

किसमें अच्छे नहीं हैं?

यह भी पता करें कि आपको ऐसा कौनसा काम करना है या आप ऐसा कौनसा काम कर रहे हैं, जिसमें आप ज्यादा अच्छे नहीं हैं। यह पता चलने के बाद आप खुद को उसे काम के लिए तैयार कर सकेंगे और फोकस कर सकेंगे।