Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Australia - Geographical Form
General Knowledge

Australia - Geographical Form

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Australia - Geographical Form

ऑस्ट्रेलिया

भौगोलिक स्वरूप

  1. आस्ट्रेलिया, विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। इसे ’द्वीपीय महाद्वीप’ तथा ’प्यासी भूमि का देश’ कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और आसपास के द्वीपों को संयुक्त रूप् से ’ओशियन’ कहा जाता है।
  2. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में माइक्रोनेशिया, मेलानेशिया तथा पॉलिनेशिया द्वीप समूह स्थित हैं।
  3. माइक्रोनेशिया में मैरियाना, पलाऊ, कैरोलाइन, मार्शल तथा पॉलिनेशिया में समोआ, टोंगा, तुवालू, न्यूजीलैण्ड, हवाई द्वीप, वहीं मेलानेशिया के अन्तर्गत फिजी, रियन, जया, पापुआ न्यूगिनी, सौलेमन तथा वनुआतु द्वीप समूह शामिल हैं।
  4. ऑस्ट्रेलिया इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। मकर रेखा इस देश के मध्य भाग से गुजरती है। ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग एक विस्तृत पठार है, जो महाद्वीप के लगभग दो-तिहाई पर विस्तृत है।
  5. इसका अधिकांश भाग मरुस्थल/अर्द्ध-मरुस्थल है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र का मैदान ’कारपेण्ड्रिया का मैदान’ कहलाता है।
  6. ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के समान्तर फैला हुआ है, जिसका विस्तार केम्पयार्क द्वीप से लेकर तस्मानिया तक है। ऑस्ट्रेलिया की अधिकांश नदियाँ पूर्वी उच्च भूमि से निकलती हैं।
  7. मर्रे और डार्लिंग नदी न्यू साउथ वेल्स में ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज से निकलती हैं तथा हिन्द महासागर में गिरती हैं। ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख झीलें आयर, टॉरेन्स तथा गेर्डनर हैं। गिब्सन, विक्टोरिया तथा सैण्डी यहाँ के प्रमुख मरुस्थल हैं।

निवासी एवं मानव संसाधन

  1. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का जनघनत्व 2ण्8 व्यक्ति/वर्ग किमी है। इस महाद्वीप में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश ऑस्ट्रेलिया है, जिसकी जनसंख्या 23480970 है, वहीं इसका जनघनत्व लगभग 2ण्9 व्यक्ति/वर्ग किमी है।
  2. न्यूजीलैण्ड, इस महाद्वीप का दूसरा महत्वपूर्ण देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 4383600 है, तथा जनघनत्व लगभग 17 व्यक्ति/वर्ग किमी है। न्यूजीलैण्ड के मूल निवासियों को ’माओरी’ कहा जाता है।
  3. धार्मिक दृष्टि से यहाँ ईसाई धर्म को मानने वाले लोग अधिक हैं। अंग्रेजी यहाँ की प्रमुख भाषा है। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को ’एबोरिजिंस’ कहते हैं। ये मुख्यतः पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में निवास करते हैं।

जलवायु व प्राकृतिक वनस्पति

  1. जहाँ न्यूजीलैण्ड की जलवायु पश्चिमी यूरोप तुल्य है तथा यहाँ वर्षा वर्ष भर पछुआ पवनों के साथ होती है। यहाँ कोणधारी तथा सदाबहार वृक्षों की अधिकता है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण -पश्चिमी भागों में मानसूनी पवनों के कारण वर्षा होती है, जबकि दक्षिणी तट की जलवायु भूमध्यसागरीय है।
  2. यूकेलिप्टस ऑस्ट्रेलिया का सामान्य वृक्ष है, जो शीतोष्ण कटिबन्धीय सदाहरित वनस्पति है। ऑस्ट्रेलिया में शीतोष्ण कटिबन्धीय घास भूमि को ’डाउन्स’ कहा जाता है, इसका विस्तार मर्रे - डार्लिंग नदियों की द्रोणी में है।

अर्थव्यवस्था

  1. इस महाद्वीप के बड़े भाग में वर्षा कम होने के कारण मात्र 4ः भाग पर ही कृषि होती है। गेहूँ ऑस्ट्रेलिया की मुख्य खाद्य फसल है। ऑस्ट्रेलिया में विश्व की सर्वाधिक भेड़ पाई जाती हैं।
  2. ज्यादातर यहाँ मैरिनो जाति की भेड़े पाली जाती हैं, जो अच्छी किस्म का ऊन प्रदान करती हैं, यह देश अपने कुल ऊन उत्पादन का 90ः निर्यात कर देता है।
  3. ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्रों पर कार्य करने वाले मजदूरों को ’जकारु’ कहा जाता है। विश्व में ऑस्ट्रेलिया बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कानगुर्ली तथा कूलगार्डी स्वर्ण उत्पादन क्षेत्र हैं।
  4. ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैण्ड राज्य में स्थित वीपा बॉक्साइट के लिए, न्यूसाउथ वेल्स का ब्रोकेन हिल सीसा तथा जस्ता, पिलबारा लौह-अयस्क तथा उत्तरी भाग में स्थित एलिस स्प्रिंग में तेल व गैस के भण्डार हैं।
  5. ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख सड़कों को ’कामनवेल्थ महामार्ग’ कहते हैं। ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग सिडनी तथा पर्थ को जोड़ता है। सिडनी का पर्ल हार्बर यहाँ का प्रमुख बन्दरगाह है।
  6. इसके अतिरिक्त न्यूकैसल, मेलबोर्न, पर्थ व एडीलेड प्रमुख बन्दरगाह (पत्तन) हैं। ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड दोनों में डेयरी उद्योग उत्यन्त विकसित अवस्था में है।

विकास के पैमाने पर

  1. वर्ल्ड हैप्पीनेस इण्डेक्स 2017 के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के न्यूजीलैण्ड तथा ऑस्ट्रेलिया जैसे देश वैश्विक स्तर पर क्रमशः आठवें स्थान पर है।
  2. मानव विकास रिपोर्ट 2017 के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड वैश्विक स्तर पर क्रमशः दूसरे तथा तेरहवें स्थान पर हैं। वहीं इस महाद्वीप का सबसे निम्नतम स्थान पपुआ न्यूजिनी वैश्विक स्तर 154वाँ है।