Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Avoid becoming an autocratic leader
Career Guidance

Avoid becoming an autocratic leader

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Avoid becoming an autocratic leader

निरंकुश लीडर बनने से बचें

किसी भी कंपनी में लीडर का पद काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कई बार पावर मिलने से लीडर्स निरंकुश हो जाते हैं। इससे कंपनी को नुकसान होता है। जानते हैं कि किस तरह लीडर निरंकुश होने से बच सकते हैं।

सबसे लें राय

हर सीईओ के पास एक शानदार टीम होती है। उससे जरूरी राय ली जा सकती है। निरंकुश लीडर सबकी राय को ठुकराकर अपना फैसला सुनाता है, पर सफलता के लिए जरूरी है कि टीम लीडर सबकी बात सुनकर फैसला ले। अगर आपके आइडिया में कोई कमी होगी तो टीम उसे सुधार सकती है। सबको साथ में लेकर चलने से कभी नुकसान नहीं होता।

सबकी रुचियों पर ध्यान दें

निरंकुश लीडर किसी की बात पर ध्यान नहीं देता, जबकि अच्छा लीडर एजेंडे के अनुरूप ही काम करता है। अच्छा लीडर सबकी रुचियों का ध्यान रखता है। वह कंपनी के फायदे की बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देता है। इसके बाद वह अपने बारे में सोचता है। इससे उसकी साख में इजाफा होता है।

टीम की ग्रोथ पर जोर

अगर आपको अपने एम्प्लॉइज की इच्छाओं के बारे में जानकारी नहीं है तो वे आपको निरंकुश समझेंगे। अच्छा लीडर अपने साथियों से निरंतर संवाद करता है और उनकी कॅरियर ग्रोथ पर पूरी निगाह रखता है। ज्यादातर लोग कही गई बातों की बजाया लीडर के लिए गए कार्यों पर ज्यादा विश्वास करते हैं।

आइडियाज को सराहें

निरंकुश लीडर उस व्यक्ति से असुरक्षित महसूस करता है, जो नए आइडिया देता है। इसके बजाय बेहतरीन लीडर हमेशा नए आइडियाज की सराहना करता है। अगर कोई व्यक्ति अच्छे आइडिया देता है, तो लीडर उसको पहचान दिलाने की कोशिश करता है। अच्छा लीडर कभी भी बेहतरीन आइडिया को दबाने का प्रयास नहीं करता। इसके बजाय वह हमेशा आइडियाज में सुधार करता है।

लीडरशिप क्वालिटी सुधारें

निरंकुश लीडर नई चीजें सीखने की कोशिश नहीं करता। इसके बजाय अच्छा लीडर एनालिटिक स्किल्स को सुधारने की कोशिश करता है। उसके अंदर लोगों की बातों को सुनने का धैर्य होता है। अच्छे लीडर को निर्णय इतनी चतुराई से लेने चाहिए कि कोई भी उन पर सवाल न खड़ा कर सके।