Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Avoid Body Language Mistakes
Career Guidance

Avoid Body Language Mistakes

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Avoid Body Language Mistakes

बॉडी लैंग्वेज की गलतियों से बचें

जब भी आप किसी से मिलें तो आपकी बॉडी लैंग्वेज सही होनी चाहिए। शरीर की अपनी ही भाषा होती है जो हमारे व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होती है। वह हमारे बिना कुछ जाने बहुत कुछ कह देती है। किसी भी बिजनेस मीटिंग की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी है। अगर आप अपनी बॉडी लैंग्वेज का सही इस्तेमाल करना जानते हैं तो आपको सफलता मिलते देर नहीं लगती। वहीं, अगर आपकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं है तो इससे आपके क्लांइट के पास गलत संदेश जा सकता है। इसका खामियाजा आपको भविष्या में भुगतना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी बॉडी लैंग्वेज में सुधार करें और इन गलतियों को करने से बचें -

ज्यादा हाथ न हिलाएं

जब आप किसी से बात करें तो अपने हाथों को ज्यादा न हिलाएं। अक्सर हम बात करते समय हाथ चलाते हैं ताकि सामने वाले को समझा सकें। हालांकि आपके क्लाइंट को लग सकता है कि आप छोटी सी बात को बेवजह खींचना चाह रहे हैं।

अलग न हों भाव

आपके क्लांइट को ऐसा बिल्कुल नहीं लगना चाहिए कि आपके शब्द और आपका चेहरा अलग-अलग बातें कह रहा है। शब्दों और भावों में समानता लाएं, ताकि क्लाइंट आपकी बात को गंभीरता से ले।

बार-बार घड़ी न देखें

हो सकता है कि आप किसी मीटिंग में बोर हो रहें हों या आपको कहीं जाने की जल्दी हो लेकिन ऐसे में बार-बार घड़ी को न देखें। इससे सामने वाले पर गलत प्रभाव पड़ता है। उसको लगता है कि आप उसे और उसकी बात को महत्व नहीं दे रहे जो गलत है।