Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Barclays Knowledge In Hindi
Career Guidance

Barclays Knowledge In Hindi

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Barclays Knowledge In Hindi

वर्कलाइफ में न रहे बोझिलता

काम की बोझिलता दूर कर एनर्जी लाना मुश्किल भी नहीं। एक तरह का काम करते करते बोझिलता आ जाना कोई बडी बात नहीं है, लेकिन मुश्किल तब आती है, जब आप अपने आप पर इस बोझिलता को इस कदर हावी होने देते हैं कि आपमें मौजूद ऊर्जा का स्त्रोत ही पूरी तरह से जवाब देने लग जाता हैं। आप चाहे कुछ भी करते हों, बिजनेस में हो या सर्विस में, आप चाहें तो वर्कलाइफ में आ रही बोझिलता को चंद मिनटों में भगा सकते है। इसके बाद आपको एक नई ताजगी महसूस होगी।

पहले समझें अर्थ

आपको किसी काम की सार्थकता भी आएगी, जब आपको पता होगा कि जो मैं काम कर रहा हूं ,उससे होना क्या हैं? जैसे यदि आप छात्रों के लिए नोट्स बना रहे हैं, तो आपको यह पता होना चाहिए कि इससे कॉेलज में बच्चे पढेगें और पढकर कुछ नया सीखेंगे।

कम बनाएं बडा

इंसान को बोरियत अक्सर तब होती है, ज बवह अपने हाथ में आए काम को अपनी क्षमता से कम का मानता है। आपको जो भी काम मिला है, जरा उसकी मात्रा को डबल कर दें। खुद को चुनौती देंगे तो थोडा क्षमता विस्तार भी होगा।

करें थोडी मदद

आपका काम हो सकता है आपकी नजर में खास अहमियत न रखता हो, लेकिन समस्या से घिरे किसी व्यक्ति के लिए यह बहुत मददगार हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करें तो आपको नया अर्थ मिलेगा।