Become a life partner

जीवनसाथी बन जाए कलीग !
कुछ समय पहले तक पति - पत्नी के ऑफिस में एक साथ काम करने की कोई सोच भी नहीं सकता थाए पर अब कंपनियो ने एम्लॉइज को अपने साथ जोडे रखने के लिए इस ट्रेंड को बढाने पर जोर दिया है । जानते हैं कि पति - पत्नी किस तरह साथ काम करे -
स्पष्ट बंटवारा हो
अगर आप दोनो ऑफिस में हैं तो घर की बातों की चर्चा न करें । यह अतिरिक्त बोझ बन जाता है । इसे साथ में लादे रखना सही नहीं रहता है । काम के वक्त काम पर फोकस करें और घर पर काम का तनाव न लें ।
सबके साथ समान व्यवहार
कंपनी में अपने साथियों के साथ नेटवर्क बनाएं । जीवनसाथी या उसके नेटवर्क के साथ नेटवर्क बनाने से बचें । सबके साथ एक समान व्यवहार करें । आपके साथ काम करनें वालों को यह न लगे कि आप अपने जीवनसाथी के प्रति जरूरत से ज्यादा उदार हो रहें हैं ।
एक विभाग से बचें
अब भारत में भी ज्यादा से ज्यादा कंपनियां पति - पत्नी की हायरिंग के आइडिया को स्वीकार करने लगी हैंए पर कंपनी
के हित में काम करने से बचना चाहिए । इसके बजाय आपको कंपनी के अलग - अलग विभागों में काम करना चाहिए ।
ओवररिएक्ट न करें
कंनी में अपने जीवनसाथी को पूरी तरह से इग्नोर न करें । इससे कलीग्स पर गलत इम्प्रेशन जाता है । आपको ऑफिस में सबके साथ नॉर्मल व्यवहार करना चाहिए । वर्कप्लेस पर जीवनसाथी से ज्यादा मिलने - जूलने से बचना चाहिए ।
एक - दूसरे से सीखें
अगर पति - पत्नी दोनों एक साथ काम करते हैं तो दोनो एक - दूसरे से नई चीजें सीखनी चाहिए । इससे कॅरियर में आगे बढने का मौका मिलेगा । कभी - भी एक - दूसरे की तरक्की से परेशान नहीं होना चाहिए । ऑफिस में काम पर सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए ।
बातों को इग्नोर करें
कुछ लोग वर्कप्लेस पर आप दोनों के बारे में गॉपिस भी कर सकते हैं । आपको इससे घबराए बिना अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए । आपको अपने जीवनसाथी को लेकर किसी कलीग से कभी भी लडाई नहीं करनी चाहिए ।


