Benefit from becoming a good listener

अच्छे श्रोता बनने से मिलता है फायदा
वर्कप्लेस पर आपका अच्छा श्रोता होना बहुत आवश्यक है। इससे न केवल कॅरियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होती है, बल्कि आप कई चीजें सीखते है। जानते है कि किस तरह से आप अच्छे श्रोता बन सकते हैं-
सम्मान करें
जब आप अपने मन में लोगों के प्रति सम्मान और सहानुभूति का भाव पैदा करते है तो लोगो को सुनने के लिए तैयार भी हो जाते है। अगर आप लोगो का सम्मान नही करेंगे तो आप उनकी बात सुनने के बजाय अपनी बात को उन पर थोपने की कोशिश करेंगे। इससे किसी का फायदा नही होगा।
पॉश्चर पर ध्यान दें
बातचीत के दौरान रिलेक्स रहना चाहिए और बात-बात पर उत्तेजित होने से बचना चाहिए। उत्तेजना आपकी छवि बिगाड सकती है। आई कॉन्टैक्ट और पॉश्चर पर फोकस करके लोगो को यकीन दिला सकते हैं कि आप उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।
फीडबैक लें
अगर आप अपनी सुनने की कला को सुधारना चाहते हैं तो आप अपने कलीग्स से फीडबैक ले सकते हैं। हो सकता है कि आप बातचीत के दौरान सामने वाले को बार-बार टोकते हों। ऐेसे स्थिति में आपके कलीग्स ही बता सकते हें कि आप कहां गलती कर रहे हैं। एक बार गलती का पता लग जाने पर उसमें सुधार कर सकते है।
तुरंत रिएक्ट न करें
बातचीत के दौरान कभी भी प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आपको सामने वाले व्यक्ति की बात का पूरा अर्थ समझने की कोशिश करननी चाहिए। अगर आप बार-बार बातो को काटेंगे तो इससे आपकी छवि खराब हो सकती है और बातचीत का उद्देश्य भी खतम हो सकता है। इसके बजाय आपको अच्छी बातो को सुनना, समझना और आत्मसात करना चाहिए।
नेटवर्क बढाएं
कुछ लोग बहुत उतावले होते हैं। वे सबसे पहले अपने मन में चल रहे विचारो को प्रकट कर देना चाहते है, पर उन्हें इसके लिए सही मौका नहीं मिल पाता। ऐसे लोगो को अपना नेटवर्क फैलाना चाहिए और ज्यादा लोगो से संपर्क स्थापित करना चाहिए। इससे उन्हें हर किसी की बात को सुनने और समझने का मौका मिलेगा।


