Benjamin Franklin

बेन्जामिन फ्रैंकलिन (1706-90)
बेन्जामिन फ्रैंकलिन एक अमेरिकी राजनेता थे, जिन्होंने अमेरिकी स्वतंत्रता संघर्ष में महत्पूर्ण योगदान दिया। इनका जन्म बोस्टन (अमेरिका) में हुआ। एक वैज्ञानिक के रूप में विद्युत के संबंध में अपनी खोजों और सिद्धांतों के लिए वे विश्वविख्यात हैं। इन्होंने लाइटिंग-कण्डक्टर, बाईफोकल्स, फ्रैंकलिन स्टोव, गाड़ी के ओडोमीटर, और ग्लास ’आमैनिका’ का आविष्कार किया।
जोसेफ प्रीस्टले (1733-1804)
जोजेफ प्रीस्टले रसायन शास्त्री थे। इन्हें रसायन क्षेत्र में ऑक्सीजन की खोज हेतु प्रसिद्धि प्राप्त है। प्रीस्टले ने ’ऑब्जर्वेशन्स ऑन डिफरेण्ट काइण्ड्स ऑफ एयर’ पुस्तक प्रकाशित की। इन्होंने अपने प्रयोग हेतु उपकरणों की खोज स्वयं करते हुए नई गैसों की खोज की जो पाली में विलेय थीं ; जैसे-अमोनिया एवं सल्फर डाइऑक्साइड। इन्होंने गैसों को पारे के ऊपर एकत्र करने की विधि बताई। ’पदार्थ दर्शन के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


