Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Better communication in office
Career Guidance

Better communication in office

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Better communication in office

ऑफिस में करें बेहतर संवाद

प्रभावी संवाद दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण स्किल्स में से एक है। बेहतर संवाद की मदद से आप सामजिक और कामकाजी जीवन में तेजी से सफल हो सकते है। ऐसा नहीं है कि संवाद कला में महारत नहीं हुआ जा सकता। निंरतर अभ्यास से आप किसी से भी शानदार संवाद स्थापित कर सकते है। जानते हैं किस तरह बेहतर संवाद स्थापित किया जाए.

विषयों पर अपनी तैयारी करें

अगर ऑडियंस को लगता है कि आप जिस विषय पर बोल रहे है , उसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं है तो वह आपकी बातों पर ध्यान नहीं देगीं। इसीलिए अपनी बातों में लेटेस्ट फैक्ट्स और फिगर्स लाने की कोशिश करें। इससे बात का वजन बढ जाएगा।

विचारों का स्ट्रक्चर बनाएं

आप जो बात कहने जा रहे है, उसका पूरा स्ट्रक्चर तैयार करें । आपकों स्थिति ,उस पर उठाएं जाने वाले कदम और सबक के क्रम में अपने विचार रखने चाहिएं । बगर आप विचारों को तारत्मय बनाए रखेगें तो ऑडियंस आपकी बात को बेहतर तरीके से समझ पाएगी।

बात को आसान बनाएं

प्रभावी सवांद करने वाला व्यक्ति हमेशा जटिलता को सरल रूप में पेश करता है। आपको ऑडियंस को समझना चाहिए और कहानी के रूप में अपनी बात कहनी चाहिए। अगर आप बताते है कि चुनौतियों पर काबू पाया जा सकता है तो आपका संवाद ज्यादा प्रभावी नजर आता है। आपको मजेदार तरीके से बात पेश करनी चाहिए।

दुसरों की भी सुनें

आपको अपनी ऑडियंस के समय का सम्मान करना चाहिए। अगर आप मुख्य बातों पर फोकस करते है तो लोग आपसे ज्यादा प्रभावित होते है। आपको बातों के दोहराव होते है।

आपको बातों के दोहराव से बचना चाहिए। अगर आप ऑडियंस ंकी बात को ध्यान से सुनते है तो आप अपने संवाद की कमियों को दूर भी कर सकते है।

जुडाव पैदा करें

जब आप ऑडियंस से पूरी तरह से जुड जाते है। तो ऑडियंसं उठकर नहीं जाती है तो ऑडिंयंस उठकर नहीं जाती और पूरी बात पर ध्यान देती है। इससे वह संवाद के दौरान कही जा रही बातों को याद भी रखती है। अगर आप ऑडिंयंस की आंखों में देखकर बात करतें है तो संदेश का वजन बढ जाता है। आपको संवाद के बारे में फीडबैक भी लेना चाहिए।