Bhil

भील
ये राजस्थान की द्वितीय प्रमुख जनजाति है एवं बाँसवाड़ा, डूँगरपुर, उदयपुर, सिरोही जिलों में निवास करती है। भील का अर्थ होता है धनुषधारी। ये स्वयं को महोदव की सन्तान मानती है।
सन्थाल
यह भारतत की प्रमुख जनजाति व झारखण्ड की सर्वप्रमुख जनजाति है। यह बंगाल, ओडिशा व असम राज्यों में भी पाई जाती है। ये झारखण्ड में मुख्यतया सन्थाल परगना, राँची, सिंहभूम, हजारीबाग, धनबाद आदि जिलों में रहते हैं। सन्थाल ऑस्ट्रलायड और द्रविड प्रजाति के होते हैं। ये ’मुण्डा’ भाषा बोलते हैं तथा प्रकृति-पूजक हैं।


