Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Blaise Pascal
General Knowledge

Blaise Pascal

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Blaise Pascal

ब्लेज पास्कल (1623-62)

ब्लेज पास्कल फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी और दार्शनिक थे। इन्होंने भौतिक विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में दबाव का सिद्धांत, निर्वात का सिद्धांत आदि महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रतिपादित किए थे। गणित के क्षेत्र में इन्होंने प्रक्षेपण ज्यामिति, सम्भाव्यता का सिद्धांत आदि का प्रतिपादन किया। द्रव्य विज्ञान के माध्यम से इन्होंने हाइड्रोलिक प्रेस का आविष्कार किया। दबाव का एसआई मात्रक एवं कम्प्यूटर भाषा का नाम पास्कल इन्हीं के सम्मान में रखा गया है।

टाइजेक न्यूटन (1642-1727)

स्र आइजेक न्यूटन एक महान भौतिक विज्ञानी थे, जिनका जन्म लिंकनशायर (इंग्लैण्ड) में हुआ था। भौतिकी के क्षेत्र में इनका प्रमुख योगदान गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज था। ये एक महान गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे। इन्होंने गति संबंधी तीन नियमों का प्रतिपादन किया। इनकी प्रमुख पुस्तक ’प्रिन्सपिया’ थी।