Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Bring Major Career Changes
Career Guidance

Bring Major Career Changes

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Bring Major Career Changes

कॅरियर में लाएं बडा बदलाव

जैसे जैसे बेहतर अवसर पैदा हो रहे हैं , वैसे वैसे कई लोग मौजूदा कॅरियर में बदलाव कर रहे है। पता करते है कि किस तरह से बदलाव करें।

सही तरह से करे चुनाव

अगर आप अपने कॅरियर में बदलाव करना चाहते है तो सबसे पहले नई प्रोफाइल और इंडस्ट्री के चुनाव में सावधानी बरतें। अगर आप रिसर्च करेंगें तो पता लगेगा कि कुछ प्रोफेशन ऐसे हैं , जहां पर खास दक्षता की जरूरत पडती है। पता करें कि आपकी रूचि किसमें है और किस इंडस्ट्री मे आसानी से प्रवेश कर सकते है।

सवालों के लिए रहें तैयार

जब आप कॅरियर में बदलाव करते है तो लोग आपसे कई तरह के सवाल करते है। ऐसे में आपके पास साफ और ईमानदार कारण होने चाहिए। पेसा महत्वपूर्ण मुद्दा है, पर आपको इसके अलावा भी अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।

असलियत को समझें

अगर आप कॅरियर बदल रहे है तो अपनी आर्थिक स्थिति और अन्य व्यवहारिक चीजों का समय रहते सही तरह से विश्लेषण करें। आपको नए कॅरियर के हर पहलू पर विचार करना चाहिए। हो सकता है कि आप जिस कॅरियर के हर पहलू पर विचार करना चाहिए। हो सकता है कि आप जिस कॅरियर के बारे में अपनी प्लानिंग कर रहे है, उसकी सच्चाई कुछ और हो। इसलिए आपको उस कॅरियर में पहले से मौजूद लोगों से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए।

जरूरी स्किल्स सीखें

हो सकता है कि नए रोल के लिए आपको स्किल्स विकसित करनी पडे या कोई नया सर्टिफिकेट लना पडे। इसके लिए आपको किसी सीनियर से मेंटरिंग की जरूरत पड सकती है। आपको नई इंडस्ट्री मे लोगों के साथ नेटवर्किग भी स्थापित करनी चाहिए। , ताकि आपकों चीजें समझने में मदद मिल सके। अगर आप रूरू में ही काम की बारिकियों को सीख जाएंगें तो बाद में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

जल्दबाजी से बचें

कॅरियर बदलने के इच्छुक लोगों के सामने बडा सवाल होता है कि कब पुराना कॅरियर छोडा जाए और नया शुरू किया जाए। यह आप पर निर्भर है कि आप क्या करना चाहते हैं। अगर एंटरप्रेन्योर बनना चाहते है तो उसके लिए अच्छा या बुरा समय नहीं होता। अगर आप दुसरे संस्थान या दुसरी इंडस्ट्री में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सही समय पर फैसला लें।