Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Burj Khalifa
General Knowledge

Burj Khalifa

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Burj Khalifa

बुर्ज खलीफा

अवस्थिति दुबई ( संयुक्त अरब अमीरात )

तलो की संख्या 163

प्रकार मिश्रित - उपयोग

दुबई ( संयुक्त अरब अमीरात ) में स्थित "बुर्ज खलीफा" वर्तमान में विश्व की ऊँची इमारत हैं । मैक्सिको के वास्तुकार "जे. एडुआर्डो सेगुण्डो हर्नाण्डेज" द्धारा बनाए गए डिजाइन पर इस इमारत का लोकापर्ण 4 जनवरी, 2010 को किया गया । इसका डिजाइन स्पाइडर लिली ( एक क्षेत्रीय मरूस्थलीय पुष्प ) पर आधारित हैं । इसके निर्माण में 3.30 लाख क्यूबिक मी कंक्रीट, 39 हजार मीट्रिक टन रिइन्फोर्स्ड स्टील, 1.03 लाख वर्ग मी ग्लास और 15500 वर्ग मी एम्बॉस्ड स्टेनलैस स्टील का प्रयोग हुआ । इसके बाहरी आवरण को बनाने में 26 हजार हैण्ड - कट ग्लास पैनल्स का प्रयोग हुआ । इसकी 160वीं मंजिल तक कुल 2909 सीढ़िया हैं और इसमें 1.85 मिलियन वर्ग फीट का आवासीय स्थान और 3 लाख वर्ग फीट का कार्यालय स्थान हैं । इस इमारत में तैराकी स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ्तर, सिनेमाघर सहित सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध हैं । प्रारम्भ में इसका नाम "बुर्ज दुबई" रखा गया था, बाद में दुबई के शासक द्धारा इसे बुर्ज खलीफा" नाम दिया गया ।"