Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Business Opportunities in Trade Shows
Career Guidance

Business Opportunities in Trade Shows

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Business Opportunities in Trade Shows

ट्रेड शोज में हैं बिजनेस अवसर

ट्रेड शोज सिर्फ एक इवेंट नहीं है बिजनेस हासिल करने का बडा मंच है । ट्रेड शोज में शिरकत के दौरान सिर्फ खानापूर्ति न करें । इस मंच का इस्तेमाल अपने बिजनेस को प्रसार देने के लिए करें । ट्रेड शोज में आपकी मौजूदगी आपके बिजनेस के प्रसार के नए द्धार खोल सकती हैं । इसके जरिए आप सिर्फ नए ग्राहक ही नहीं बल्कि निवेशकों और साझदारों को भी अपने बिजनेस से जुडने के लिए आकर्षित करते हैं । इस अवसर पर यदि आप पूरी तैयारी के साथ नहीं आते हैं तो हजारों रूपए खर्च करने के बावजूद आप इस बडे मंच का लाभ नहीं ले पाते हैं । इसलिए ट्रेड शोज का पूरा लाभ लेने के लिए इसमें पार्टिसिपेशन की पूरी तैयारी करें । यह बिजनेस को प्रसार देने में सहायक होगा ।

करें इंटरेक्शन

ट्रेड शोज में आप लोगो के साथ संवाद करने व उन्हें अपने बिजनेस के बारे में बताने आए हैं । ऐसे में यदि आप चुपचाप बैठे रहेंगे या स्टाल से गायब हो जाएंगे तो कई मौके चूक जाएंगे । ट्रेड शोज में आने वाले लोगो से बात करें और उन्हें बिजनेस की जानकारी दें ।

कॉन्टैक्टस

ट्रेड शोज में कई बार लोग बडी संख्या में आते हैं और कई बार भीड कम रहती हैं । अपने साथ पर्यापत विजिटिंग कार्ड, पंफलेट, ब्रॉशर लेकर जाएं ताकि लोगों को देने में इनकी संख्या कम न पड जाए ।

करें फॉलोअप

ट्रेड शोज के दौरान कई लोग आपके बिजनेस में रूचि दिखा सकते हैं और आपको अपना कार्ड देकर आपके कार्ड ले जा सकते हैं । इन लोगो से ट्रेड शोज के बाद फॉलोअप करें । इससे नई डील्स हो सकती हैं । बिना फॅालोअप के अक्सर बात आगे नहीं बढ पाती ।