Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Can change your name
Career Guidance

Can change your name

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Can change your name

बदल सकते हैं नाम अपना

इन स्थितियों में अक्सर एंटरप्रेन्योर्स नाम बदलने का सोचते है। किसी भी कंपनी उसका नाम ही उसके ग्राहकों ,निवेशकों और अन्य लोगों के बीच पहचान का माध्यम होता है, लेकिन यह लरूरी नहीं कि लंबे समय से चले आ रहे नाम को बरकरार रखा जाएं। बहुत सी पॉजिटिव या नेगेटिव स्थितियां कंपनी के सामने आती हैं, ज बवह अपनी छवि और कारोबार की बेहतरी के लिए नाम बदलने का फैसला लेती है। जानिए ऐसी ही कुछ स्थितियों के बारे में , जब नाम बदलकर करोबार को दे सकते है एक नई दिशा। कंपनी का नाम उसकी एक अहम पहचान है। फिर भी बहुत सी पॉजिटिव या नेगेटिव स्थितियों में बेहतरी के लिए बदला जाता है नाम।

बदल गया मालिक

किसी नई कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद उसके कारोबार को एक नई दिशा देना चाहत हैं, तो अपने लक्ष्यों के अनुरूप कंपनी को नया नाम दे सकते है।

करना है बदलाव

मालिक अगर न भी बदले, तो भी एंटरप्रेन्योर्स कंपनी की मौजूदा रणनीति और छवि में बदलाव करके इसकी री.ब्राडिंग पर विचार कर सकते है। इस स्थिति मे कंपनी के नाम में बदलाव का सोचा जा सकता है। एक ऐसा नाम जो नएपन को सूट करे।

उबरें खराब छवि से

एक नकारात्मक घटना वर्षो से चली आ रही कंपनियों की छवि को धुमिल कर सकती है । कंपनी की छवि को पहुंचे इस नुकसान से उबरने के लिए नया नाम रख सकते हैं।