Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Career Development Planning
Career Guidance

Career Development Planning

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Career Development Planning

कॅरियर डवलपमेंट की करें प्लानिंग

एम्प्पलॉइज को अपनी कॅरियर ग्रोथ के बारे में रणनीतिक रूप से विचार करना चाहिए, सावधानी के साथ योजना बनानी चाहिए और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। लीडरशिप रोल्स की ओर बढ़ने के लिए आपको कुछ बातों का खयाल जरूर रखना चाहिए -

क्लीयर विजन हो

अपने कॅरियर के बारे में रणनीति बनाने का अर्थ है कि आपको पता होना चाहिए कि अगले 5 से 10 सालों में आप खुद को कहां देखते हैं। आपको लॉन्ग टर्म कॅरियर गोल्स के बारे में विचार करना चाहिए। जब तक आपको पता ही नहीं होगा कि कॅरियर से क्या चाहते हैं, तब तक आप लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कुछ नहीं कर पांएगे।

पूरी ओनरशिप लें

किसी भी कंपनी में काम करें तो काम से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ओनरशिप के साथ निभाने का प्रयास करें। अपनी मजबूतियों को पहचानें और उन्हें अपन रुचि के क्षेत्रों के साथ मैच करें। अपना पर्सनल डवलमेंट प्लान बनाएं।

प्लान को लिखें

अपने कॅरियर डवलपमेंट प्लान को लिख लें। इसकी शुरुआत में स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। यह प्लान आपके लॉन्ग टर्म प्लान को पूरा करने वाला होना चाहिए। इसमें आपको संभावित खतरों और चुनौतियों का जिक्र भी करना चाहिए ताकि आपको पता रहे कि किस दिशा में काम किया जाना है।

रोल की प्लानिंग करें

कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आप महत्वपूर्ण रोल प्राप्त करने की योजना बनाएं। इस बात का खयाल रखें कि कभी भी पद या कुर्सी के पीछे न भागें, बल्कि काम के पीछे दौड़ने की कोशिश करें। आप काम में जितनी ज्यादा महारत हासिल करेंगे, उतना ही अच्छा रोल आपको मिलेगा।

निवेश करें

अगर आप अपने कॅरियर को तेजी से आगे ले जाना चाहते हैं तो आपके इसमें निवेश करने की योजना बनानी चाहिए। प्रभावी कॅरियर डवलपमेंट के लिए जरूरी हैं कि आप कोई मेंटर या कोच खोंजे। वह आपको इंडस्ट्री की पूरी जानकारी के साथ-साथ जरूरी कनेक्शन्स के बारे में जानकारी दे सकता है। कॅरियर की जरूरतों का खयाल रखते हुए नई स्किल्स सीखनी चाहिए या कोई प्रोफेशनल कोर्स ज्वॉइन करना चाहिए।