Career In ITI After 12th (12 वीं के बाद आईटीआई में करियर)

Career In ITI After 12th
(12 वीं के बाद आईटीआई में करियर)
करियर बनाने की संभावनाएं :-
ITI करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आप सिर्फ 10 वीं या 8 वीं कक्षा करने के बाद में ITI का डिप्लोमा हासिल करके नौकरी लग सकते हैं, दूसरे किसी भी क्षेत्र में नौकरी लगने के लिए आपको बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती है और बहुत सारे टेस्ट देने पड़ते हैं तब जाकर आपको नौकरी मिलती हैं लेकिन ITI में अगर आप कोई भी 1 साल या 2 साल का डिप्लोमा हासिल कर लेते हैं तो आपको सरकारी और प्राइवेट नौकरी बहुत आसानी से और जल्दी मिल जाती हैं।
ITI के बाद अप्रेंटिस :-
आईटीआई करने के बाद आप अप्रेंटिस भी कर सकते हैं। आपने जिस भी ट्रेड से अपना ITI का डिप्लोमा किया हैं आप उसी से संबंधित अप्रेंटिस कर के क्षेत्र में अनुभव हासिल कर सकतें हैं और जो भी विघार्थी अप्रेंटिस कर लेता हैं उसे आगे नौकरी मिलने में काफी आसानी हो जाती है और वह अपना काम बहुत अच्छे से कर सकता हैं।
आईटी आई डिप्लोमा के बाद नौकरी :-
आईटीआई करने के बाद में आपके सामने नौकरी के बहुत सारे विकल्प हो जाएंगे और आप सरकारी नौकरी भी लग सकते हैं तो अगर आप आईटीआई डिप्लोमा करते हैं सिर्फ नौकरी करना चाहते हैं तो आप आईटीआई से आईटीआई डिप्लोमा करें और जहां तक संभव हो सके आप इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल कंप्यूटर या सिविल ब्रांच से आईटीआई डिप्लोमा करने की कोशिश करें जिस भी ब्रांच से आप आईटीआई डिप्लोमा करेंगे उसी ब्रांच से संबंधित आपको नौकरी मिल जाएगी। इलेक्ट्रिकल आईटीआई स्कोप इन रेलवे में ज्यादा होता हैं।
आईटीआई डिप्लोमा के बाद सैलेरी :-
किसी भी क्षेत्र में नौकरी करने पर आपको सैलरी आपके पद के अनुसार और आपके अनुभव के अनुसार मिलती है। अगर आपने हाल ही में आईटीआई डिप्लोमा किया और नौकरी पाना चाहते है तो प्राइवेट कंपनी में आप को 80000 से 10000 तक की नौकरी मिल जाएगी और सरकारी नौकरी में सैलेरी आपको अच्छी मिल सकती है चाहे आप ने हाल ही में आईटीआई डिप्लोमा किया हो। यह निर्भर करता है कि आप किस विभाग में और किस पद पद नौकरी पाएंगे।


