Career in Nursing Course (डिप्लोमा इन नर्सिंग)

Career in Nursing Course
(डिप्लोमा इन नर्सिंग)
उपचर्या (नर्सिंग) प्रशासन में ’डिप्लोमा इन नर्सिंग’ तीन वर्ष का पूर्णकालिक डिप्लोमा स्तर का कोर्स है। इसमे किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में कक्षा -12 उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते है। इस कोर्स के अन्तर्गत छात्रों को नर्सिंग के क्षेत्र में भविष्य की उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनके अनुभव को जोड़ने के लिए कौशल और ज्ञान सम्बन्धी अनुभव प्राप्त होता है। इस कोर्स को करने के बाद नर्सिंग होम , मेडिकल राइटिंग , प्रशासन , स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों आदि में हेड नर्सिंग सर्विसेज , नर्सिंग इन्चार्ज, इमरजेन्सी नर्सेज , नर्सिंग असिस्टेण्ट आदि के रूप में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। एक नर्सिंग असिस्टेण्ट को भारत में औसतन रू 3 से 4 लाख वार्षिक वेतनमान आसानी से मिल जाता है। नर्सिंग क्षेत्र में डिप्लोमा धारकों के लिए निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में रोजगार की अपार सम्भावना़ऐं उपलब्ध हैं।


