Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Career in the easy return
Career Guidance

Career in the easy return

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Career in the easy return

कॅरियर में करें आसान वापसी

हो सकता है कि आपने शिक्षा या किसी जरूरी काम के लिए कॅरियर ब्रेक लिया हो और अब प्रोफेशनल वर्ल्ड में वापसी की योजना बना रहे हो। अगर आप बिना तनाव के वापस वर्कप्लेस पर काम करना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

सीवी में करें सुधार

आपको जॉब किए हुए काफी समय हो गया है। अब नौकरी के लिए आपको फ्रेश लुक देना होगा । अपनी प्रोफेशनल प्रोफाइल को अपडेट करें। कॅरियर में मौके प्राप्त करने में सीवी का अहम रोल होता है।

खुद को रखें अपडेट

दुनिया तेजी से बदल रही है। इसीलिए आपको भी खुद को बदलना होगा। आपको अपने जीवन में नई तकनीक अपनाना होगा। इससे आपका काम आसान हो सकता है। आपको पता करना चाहिए कि काम पर न होने के दौरान आपने क्या क्या चीजें मिस की। अगर आप खुद को अपडेट रख्रेगें तो सफलता मिल सकती है।

सीखें नई स्किल्स

अपडेट रहने का अर्थ यह भी है कि आप नई स्किल्स सीखें। इसके लिए आपको खास कोशिशें करनी चाहिए। आप चाहें तो कोई कोर्स या क्लास भी ज्वाइन कर सकते है। आप अपनी स्किल्स को बढाकर नई चुनौतियां का अच्छी तरह से सामना कर सकते है। आपको पर्सनल ब्रांड को एक बार फिर परिभाषित करना चाहिए।

आंखें खुली रखें

अगर आप कॅरियर में शानदार वापसी करना चाहते है तो आपको हर मौके पर निगाह करना चाहिए। आपको नए मौकों के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर आप नकारात्मक बनेगें तो कॅरियर में वापसी करने में परेशानी आएगी।

बाहरी सपोर्ट लें

अबर आप कॅरियर में एक बार फिर नई ऊंचाईयों पर पहुचना चाहते है तो जल्दबाजी करने के बजाय खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें। मजबूत बनाने की कोशिश करें। इससे लिए रिफं्रेशर प्रोग्राम के रूप में बाहरी सपोर्ट ले सकते है। आप चाहें तो फॉर्मल बैक टू वर्क ट्रेनिंग भी ज्वॉइन कर सकते है। आपके अंदर काम के प्रति एक नई समझ विकसित होगीं अगर इंडस्ट्री में खुद को बेहतर करने के लिए कोई संर्टिफिकेट चाहिए ,तो प्रयास कर सकते है।