Charminar Famous For Muhammad Quli Qutbshah

चारमीनार
यह तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित एक प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण स्मारक है। वर्ष 1591 में बनाकर पूरी हुई चारमीनार का निर्माण हैदराबाद के शासक मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने कराया था। भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्मारको में से एक चारमीनार मूसी नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है। इस्लामिक वास्तुकला में बना इस इमारत में चार मीनारें है प्रत्येक मीनार की ऊँचाई 48.7 मी है। चारमीनार का निर्माण गोलकुण्डा के बजारों को मछलीपटटनम शहर से जोड़ने के लिए एक चौराहे के रूप में किया गया था।


