Chhatrapati Shivaji Terminus

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जिसे ब्रिटिश शासन में विक्टोरिया टर्मिनस कहते थेए मुम्बई में अवस्थित हैं । इसका निर्माण वर्ष 1878 में शुरू हुआ जो दस वर्ष में पूर्ण हुआ । इस भवन का डिजाइन एफडब्ल्यू स्टीवेन्स द्धारा तैयार किया गया था । यह विश्व के सबसे अच्छे कार्यात्मक रेलवे स्टेशन भवनो में से एक है । इस स्टेशन से प्रतिदिन 30 लाख लोग सफर करते हैं । यह इमारत बिटिश एवं भारतीय कारीगरों के काम का उत्कृष्ट उदाहरण हैं । यह भारतीय उपमहाद्धीप का पहला ट्रर्मिनस स्टेशन था । वर्ष 2004 में इसे युनेस्को द्धारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया ।


