Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Complete research before interviewing
Career Guidance

Complete research before interviewing

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Complete research before interviewing

इंटरव्यू से पहले करें पूरी रिसर्च

आज के दौर में एम्प्लॉयर अपने एम्लॉई के अंदर कई चीजों की खोज करता है। इसलिए अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको कंपनी और मार्केट के बारे में पूरी रिसर्च करनी चाहिए। इसके बाद इंटरव्यू के लिए जाना चाहिए, तभी सफलता मिलती है।

कंपनी की वेबसाइट

सबसे पहले आप जिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उस कंपनी की वेबसाइट का गहन अध्ययन करना चाहिए। आपको कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटानी चाहिए। आपको कंपनी के मिशन के बारे में जानना चाहिएं बड़ी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर हर तरह की जानकारी पेश करती हैं। आप उनके सोशल मीडिया पेजेज पर जा सकते हैं और जानकारी जुटा सकते हैं। इस तरह आपको पता लग जाएगा कि कंपनी क्या करती है, उसमें कितने एम्प्लॉई काम करते हैं, टॉप मैनेजमेंट लेवल पर कौन-कौन लोग हैं और अभी कंपनी में क्या चल रहा है।

दूसरी वेबसाइट्स

आपको विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे लिंक्डइन, ग्लासडोर, गूगल न्यूज, जूमइन्फो डॉट इन और हूवर्स की मदद से एम्लॉयर के बारे में जानकारी जुटानी चाहिए। यह सारी जानकारी पुराने और मौजूदा एम्प्लॉइज के द्वारा ही दी जाती है। इसलिए यह प्रमाणिक होती है। इंटरनेट पर कई ऐसे फोरम्स भी हैं, जहां आप एम्प्लॉयर के बारे में मन में चल रहे सवाल पूछ सकते हैं।

सोशल मीडिया

कंपनी के फेसबुक व लिंक्डइन पेज के अलावा आप कंपनी के इंस्टाग्राम और पिन्टरेस्ट पेज पर जाकर पता कर सकते हैं कि वहां किस तरह के दैनिक काम किए जा रहे हैं। इससे आपको कंपनी के वर्क कल्चर के बारे में भी जानकारी मिलती है। इससे आपको यह भी जानकारी मिल सकती है कि इंटरव्यू के दौरान आपसे किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं।

न्यूज अपडेट्स

आपको कंपनी की शुरूआत से प्रोग्रेस के बारे में पता करना चाहिए। इससे पता लगेगा कि कंपनी किस दिशा में जा रही है। इंडस्ट्री जर्नल, बिजनेस जर्नल और न्यूजपेपर्स के माध्यम से कंपनी के बारे में जानने की कोशिश करनी चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि इंडस्ट्री में क्या हो रहा है और इसका कंपनी पर क्या असर होगा।