Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Correct use of twitter
Career Guidance

Correct use of twitter

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Correct use of twitter

ट्विटर का सही इस्तेमाल

आप ट्विटर की मदद से कम शब्दों में प्रभावशाली तरीके से अपनी बात दुनिया के सामने रखते हैं। ऑफिस में ट्विटर इस्तेमाल करते समय इस बात का खयाल रखना चाहिए कि एम्प्लॉयर आपके ट्विटर को पढ रहा है।

एम्प्लॉयर की स्वीकृति

अगर आप अपनी कंपनी या इंडस्ड्री से जुडी जानकारियां लोगों के साथ शेयर कर रहे है तो एम्प्लॉयर की स्वीकृति जरूर लें। इसके बाद अपने कलीग्स को टैग भी कर सकते है। यह ध्यान रखें कि ट्वीटर पर सेंसटिव जानकारियां शेयर न करें। अग रट्वीटर पर आपने खुद की किसी कंपनी का एम्प्लॉई बता रखा है तो अपने बायोडाटा में इस बात का उल्लेख कर दें कि ये विचार आपके हैं।

विषय और भाषा का ध्यान

अगर आपका पर्सनल और ऑफिशियल अकाउंट एक ही है, तो आपको भाषा और विषय के चुनाव में सावधानी रखनी चाहिए। आपको विवादित विषयों पर लिखने से बचना चाहिए और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आपको ट्विटर पर उपयोगी जानकारियां शेयर करनी चाहिए।

स्पैम को करें काबू

मैसेज और पोस्ट्स को लगातार ट्वीट्स और री ट्वीट्स करने से स्पैम की समस्या पैदा हो सकती है। आपको हर विषय पर लगातार अपने विचार और अपडेट देने के बजाय महत्वपूर्ण विषयों का चुनाव करना चाहिए। कई बार आप ट्वीट्स में गैरजरूरी जानकारियां शेयर करने लगते है। इससे आपके कलीग्स भी परेशान हो जा सकते हैं।

रेस्पॉन्स और क्रडिट दें

जब आप पोस्ट्स को रीट्वीट करें तो आपको लेखक को क्रेडिट देना चाहिए। अगर किसी कलीग का सीधा मैसेज आएं तो आपको उन्हें सकी रेस्पॉन्स देना चाहिए। जब भी किसी मशहूर व्यक्ति के कथन का इस्तेमाल करें , तो उसे केडिट दें।

असर पर रखें नजर

हर सेक्टर की कंपनियों के पास ऐसी टीम्स होती है जो सोशल नेटवर्किग वेबसाइट्स पर कैंडिडेट्स के प्रोफाइल्स पर नजर रखती हैं। ट्विटर पर डाली गई इमेज, शेयर्ड रिपोर्ट , बातचीत , फालोअर और गुप्स से आपकी छवि का निर्माण होता है। इसलिए ट्विटर पर डाले गये कंटेट के असर पर निगाह रखना बहुत जरूरी है।