Create effective feedback mechanisms

प्रभावी फीडबैक मैकेनिज्म बनाएं
प्रभावी फीडबैक सिस्टम से किसी भी संस्थान में टू-वे फ्री कम्यूनिकेशन को बढ़ावा मिलता है। कई ऐसे उदाहरण हैं, जहां कंपनी ने फीडबैक के आधार पर अपनी कमियों को दूर किया है। जानते हैं कि किसी कंपनी में प्रभावी फीडबैक मैकेनिज्म कैसे विकसित किया जा सकता है -
पहचान जाहिर न हो
आपको फीडबैक सिस्टम इस तरह से तैयार करना चाहिए कि कोई भी एम्प्लॉई आसानी से फीडबैक दे सके और उसकी पहचान उजागर न होने पाए। साथ ही एम्प्लॉई को सवाल पूछने की इजाजत भी हो। इससे कंपनी में फ्री कम्यूनिकेशन की परंपरा स्थापित हो पाएगी।
विश्वास मजबूत करें
कंपनी के एम्प्लॉइज को विश्वास होना चाहिए कि उनका द्वारा दिया गया फीडबैक सही जगह पर पहुंचेगा और उसका प्रभाव पड़ेगो। विश्वास से ही आपका फीडबैक सिस्टम बेहतर बन सकता है।
पहचाना दिलाएं
अगर आप अपनी कंपनी के एम्प्लॉइज को उनके काम और योगदान के लिए पहचान देते हैं तो वे बेहतर तरीके से आपके लिए काम कर पाते हैं। साथ ही इससे आपकी कंपनी का फीडबैक सिस्टम भी मजबूत बनता है।
टू-वे सिस्टम
ऐसा न हो कि आप एम्प्लॉइज से ही फीडबैक की उम्मीद रखें। कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को भी एम्प्लॉइज से कम्यूनिकेशन रखना चाहिए। टू-वे सिस्टम से ही फीडबैक मैकेनिज्म को मजबूत बनाया जा सकता है। आपको भी एम्प्लॉइज को मोटिवेट करने की कोशिश करनी चाहिए, तभी वे बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।
क्रिएटिव आइडियाज
आप फीडबैक प्राप्त करने के लिए कुछ क्रिएटिव आइडियाज की मदद ले सकते हैं। आप कॉफी टेबल सेशन्स का आयोजन कर सकते हैं, जहां अनफॉर्मल तरीके से बातचीत की जा सकती है।
प्रतिक्रिया दें
जब कंपनी के एम्प्लॉइज से फीडबैक इकट्ठा कर लें तो इसका विश्लेषण करें और इसके आधार पर प्रभावी कदम उठाएं। इससे आपके एम्प्लॉइज उत्साहित रहेंगे और उन्हें यकीन हो जाएगा कि आप उनकी बातों पर गौर करते हैं।


