Create Effective Feedback System

प्रभावी फीडबैक सिस्टम बनाएं
सभी कंपनियां फीडबैक सिस्टम की मदद से फायदा उठा सकती हैं । अच्छे फीडबैक सिस्टम में तीन खांस बातें होती हैं - पारदर्शिताए जुड़ाव व फीडबैक एक्टिवेशन मैकेनिज्मा जानते हैं किस तरह से आप एक प्रभावी फीडबैक सिस्टम बना सकते हैं -
बेसिक्स को सही करें
एम्लाई फ्रेंडली और पारदर्शी फीडबैक मैकेनिज्म संस्थान में हर व्यक्ति को अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के अनुरूप प्रदर्शन करने में मदद करता हैं । इस तरह का मैकेनिज्म समय आधारित होना चाहिए । बेसिक इनिशिएटिव्स जैसे टाउन हॉलए कॉफी कैचअप विद सीईओए एम्प्लाई एंगेजमेट सर्वेए डिपार्टमेंट रिव्यूए साइट विजिट की मदद से एम्प्लॉइज के सुझाव प्राप्त किए जा सकते हैं ।
वतावरण बनाएं
फीडबैक लेना और देना एक विज्ञान हैं । कंपनी के हर स्तर के लीडर्स को इस काम में ट्रेंड होना चाहिए । इस तरह के मैकेनिज्म या स्किल्स के अभाव में फीडबैक देने से प्रोडक्टिविटी पर नेगेटिव असर पड़ सकता हैं । बेहतरीन फीडबैक सिस्टम के लिए आपको हेरारकी को इग्नोर करना पड़ता हैं ।
हर तरफ हो
फीडबैक सिस्टम हर लेवल पर होना चाहिए । इससे एम्प्लॉइज को अपनी चिंताओ के बारे में आवाज उठाने का मौका मिलता हैं । टीम मेंबर्स के बीच में सूचनाओं का सतत प्रवाह होना जरूरी हैं । लीडरशिप टीम के साथ - साथ सबसे जुनियर एम्प्लॉइज के साथ भी फीडबैक शेयर होना चाहिए ।
टैक्नोलॉजी की मदद लें
फीडबैक सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए बाजार में कई तरह के एप्स और सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं । सिस्टम को रियल टाइम बनाने और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए टेक्नालॉजी का सही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता हैं । एम्प्लॉयर को इन एप्लीकेशन के बारे में ट्रेनिंग देना बहुत जरूरी हैं ।
परदर्शिता लाएं
फीडबैक सिस्टम में पारदर्शिता समाहित हैं । पारदर्शिता से आप संस्थान में मौजूद हर विवाद को सुलझा सकते हैं । अगर सिस्टम में किसी तरह का बदलाव अपेक्षित है तो उसे सही समय पर दर्शाना चाहिए । ऑनलाइन सर्वे और ओपेनियम पोल्स की मदद से किसी भी संस्थान को पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा सकता हैं ।


