Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Create Smart Work Blocks in Office
Career Guidance

Create Smart Work Blocks in Office

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Create Smart Work Blocks in Office

ऑफिस में बनाएं स्मार्ट वर्क गोल्स

अब कंपनियां पम्प्लॉइज की व्यक्तिगत परफॉर्मेंस के आधार पर असेंसमेंट सिस्टम विकसित कर रही हैं। अप्रैजल का तरीका भी बदल रहा है। ऐसे में एम्लॉइज को ज्यादा परफॉमेंस दिखाने के लिए अपने लक्ष्यों को रीअलाइन करना पड़ेगा। जानते हैं कि स्मार्ट वर्क गोल्स कैसे बनाएं -

स्मार्ट तरीके से सोचें

सबसे स्मार्ट वर्क गोल स्पेसिफिक होता है। साथ ही यह टाइम बाउंड और रियल होना चाहिए। आपका लक्ष्य ऐसा हो, जिसे प्राप्त किया जा सके। उदाहरण के तौर पर आप एक निश्चित समयावधि के लिए नया सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं जो आपकी नौकरी में मदद करें। आपको वर्कप्लेस पर साधारण तरीके से सोचने से बचना चाहिए।

धीरे-धीरे आगे बढ़े

साल की शुरूआत में अपने लक्ष्य स्थापित करें और इन लक्ष्यों को छोटे-छोटे लक्ष्यों में तोड़ लें। ऐसा करने पर आप धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। जब आप छोटे-छोटे लक्ष्य हासिल करेंगे तो आप काम के प्रति उत्साहित भी रहेंगे। जब आप किसी कठिन या बड़े काम को टुकड़ों में देखते हैं तो उसे पूरा करना आसान महसूस होता है।

मदद लें

ऐसा नही है कि हर लक्ष्य को आपने खुद के बूते ही प्राप्त करना है। अगर आपको लक्ष्य प्राप्त करने में परेशानी महसूस हो तो आप किसी की मदद ले सकते हैं। आपको मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। जीवन एक-दूसरे की मदद करने से आगे बढ़ पाता है।

फीडबैक लें

अगर आप स्माट्र वर्क गोल बना रहे हैं तो आपको ओपन मांइड रखना चाहिए और फीडबैक लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे पता लग सकता है कि आपकी तैयारियों और स्किल्स में क्या कमी है। आप अपने मैनेजर से पता करें कि उनकी आपसे क्या अपेक्षाएं हैं। इससे लक्ष्य की दिशा तय होगी।

मेंटरशिप

अगर आप स्मार्ट वर्क गोल्स तैयार कर रहे हैं ता आपके पास एक प्रोफेशनल मेंटर होना जरूरी है। आपको अलग-अलग बैकग्राउंड के मेंटर्स का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है कि किसी मेंटर की फाइनेंस पर पकड़ हो और किसी मेंटर की आइडियाज पर। ऐसे में गोल्स की प्लानिंग में मदद मिलेगी।