Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Cut the Cost Smolelly
Career Guidance

Cut the Cost Smolelly

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Cut the Cost Smolelly

कट द कॉस्ट स्मार्टली

कॉस्ट कटिंग के नाम पर शुरू अतिरिक्त खर्च पैसा बचाने के उद्देश्य को ही गायब कर सकता है। बजट पर ज्यादा से ज्यादा कंट्रोल रखने के लिए कंपनियां कॉस्ट कटिंग करती है। लेकिन इस कॉस्ट कटिंग में आने वाली ष्कॉस्टष् पर अक्सर उनका ध्यान नहीं जाता। यह ' कॉस्ट' नए इंस्ट्रूमेंट के रखरखाव का खर्चे भी हो सकती है और कोई सामान हटाने से काम पर पडने वाले प्रभाव के कारण भी। तो जब भी कॉस्ट कटिंग करें, उसके प्रभावों का भी आकलन करें।

जरूरी है नया ?

ऊर्जा बचत के लिए पुराने उपकरण की जगह नया लाने से पहले देख लें कि क्या पुराने को मोडिफाई करवाने से काम चल सकता है?

समझें अपनी जरूरत

कॉस्ट कटिंग के लिए आप कई क्षेत्र चुन सकते हैं। लेकिन यह चयन आपके बिजनेस की जरूरतों के अनुरूप हो। जरूरी नहीं कि किसी दूसरे बिजनेस ने ट्रांसपोर्ट में कटौती की है तो आप भी यही करें।

देखें व्यावहारिकता

कॉस्टकटिंग की कोई नीति बनाने से पहले उसकी व्याहारिकता जरूर परख लें। मान लीजिए आप पूरा ऑफिस पेपरलेस करना चाहते हैं लेकिन समय समय पर सर्वर डाउन हो जाता है तो इससे काम का ही नुकसान होगा, जो कि सही नहीं है।