Dandy Famous For Sabarmati Rivers

दाण्डी
यह गुजरात राज्य के नवसारी जिले में अरब सागर के किनारे पर स्थित एक गाँव है जो वर्ष 1930 में महात्मा गाँधी के ’नमक मार्च’ के कारण चर्चा में आया था। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने साबरमती से दाण्डी तक की 200 किमी की पैदल यात्रा कर यहाँ समुद्र के जल से नमक बनाकर ’नमक कानून’ तोड़ा था। गाँधीजी की दाण्डी यात्रा भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास की एक महान घटना थी। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा साबरमती-दाण्डी विस्तार को एक पर्यटक हब के रूप् में विकसित करने के उद्देश्य से कईं योजनाएँ प्रारम्भ की गई हैं।


