Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Delete bad performer tag
Career Guidance

Delete bad performer tag

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Delete bad performer tag

खराब परफॉर्मर का टैग हटाएं

कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता है कि उस पर खराब परफॉर्मर का टैग लगे। अगर वर्कप्लेस पर आप पर यह टैग लग चुका है तो आपको इसका कारण पता करना चाहिए। इसके बाद आपको इस टैग को हटाने की दिशा में काम करना चाहिए। जानते हैं कैसे इस टैग को हटा सकते हैं -

मूल कारण जानें

अगर आप खराब परफॉर्मर का टैग हटाना चाहते हैं तो पता करें कि यह टैग आप पर ही क्यों लगा। क्या आपके अंदर स्किल्स का अभाव है? या आप मोटिवेशन के अभाव में परफॉर्म नहीं कर पाते हैं? अगर खराब परफॉर्म का कारण जानकर उसे स्वीकार करते हैं तो सुधार करना काफी आसान हो जाता है।

फीडबैक लें

आपको अपनी कमजोरियों को पता करने के लिए 360 डिग्री फीडबैक लेना चाहिए। इस फीडबैक के आधार पर आपको खुद में सुधार करना चाहिए अगर फीडबैक को पॉजिटिव तरीके से लेते हैं तो आप प्रोफेशनली और पर्सनली तौर पर तरक्की करते हैं। अपनी बुराइयों को रचनात्मक रूप से लेना सीखें।

पहल करें

अगर आपको लगता है कि आपके अंदर किसी स्किल की कमी है तो आपको उस खास स्किल में ट्रेंड होने के लिए प्रयास करने चाहिए। आपको अपने मैनेजर को बताना चाहिए कि आपको स्किल्स में सुधार की जरूरत है। जब कोई एम्प्लॉई प्रोएक्टिव होता है तो मैनेजर मदद करते समय काफी खुश होता है। जब आप स्किल्स सीख जाते हैं और रिजल्ट डिलीवर करने लगते हैं तो आप पर लगा खराब परफॉर्मर का टैग हटता है।

हाई परफॉर्मर्स का साथ

जब भी आप वर्कप्लेस पर टीम या ग्रुप में काम करें तो टीम के हाई परफॉर्मर्स का साथ जरूर लें। इससे आपको कई नई बातों का पता लगता है और अच्छे लोगों के अनुभवों के आधार पर ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

छोटे कदम उठाएं

खराब परफॉर्मर का टैग तभी लगता है, जब आप समय पर रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। इस आदत से छुटकारा पाना कठिन नहीं है। सबसे आसान तरीका है कि आप कम समय में पूरे होने वाले छोटे कार्यों में बेहतर परफॉर्म करें। इस तरह छोटे-छोटे बेहतर कार्य करके आप एक अच्छे परफार्मर के रूप में छा सकते हैं।