Diploma in Nutrition and Health Education Job Opportunities (डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एण्ड हेल्थ एजुकेशन)

Diploma in Nutrition and Health Education Job Opportunities
(डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एण्ड हेल्थ एजुकेशन)
डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एण्ड हेल्थ (DNHE) पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान प्राप्त करने हेतु एक समग्र कोर्स है। यह न्यूनतम 1 वर्ष तथा अधिकतम 4 वर्ष की अवधि का कोर्स है, जिसमें कक्षा-12 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र प्रवेश के पात्र हैं। यह कोर्स स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी और समुदाय में पोषण संचार करने में अपने कौशल को विकसित करने में सहायता करता है। यह कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी सरकारी क्षेत्र, स्वास्थ्य विभाग , जनसंचार ,खाघ क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठन ,सरकारी व निजी अस्पताल आदि में डायटीशियन , न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट , फूड साइण्टिस्ट , पब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजर ,प्रोफेसर इत्यादि के रूप में रोजगार पा सकते हैं। इन पदों पर शुरू में औसतन रू 2-10 लाख वार्षिक वेतनमान मिल जाता है।


