Diploma in Occupational Therapy (व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा)

Diploma in Occupational Therapy
निष्क्रियता से सामान्य जीवन :-
कई तरह की मानसिक, शारीरिक, एंद्रिक और अंग संचालन गतिविधियों को सुधारने में मदद कर ऑकुपेशनल थेरेपिस्ट रोगियों को आत्मनिर्भर बना उनका आत्मविश्वास लौटाने में मदद करते है। आप किसी तरह से लाचार या विकलांग लोगों को सामान्य जीवन देने में मदद करने के इच्छुक हैं तो यह पेशा आपको जरूर भाएगा।
भूमिका :-
ऑकुपेशनल थेरेपिस्ट स्थायी विकलांगता वाले रोगियों जैसे सेरेब्रल पैल्सी- को समुचित उपकरण जैसे पांव, ब्रेसेज, व्हीलचेयर, हियरिंग ऐड आदि देकर सामान्य जीवन के अवसर देते हैं। इन सहायक उपकरणों की वजह से वे आत्मनिर्भर होकर काम कर सकते हैं। जो बच्चे किसी असामान्यता की वजह से सामान्य कक्षा में नहीं पढ़़ पाते उन्हें ऑकुपेशनल थेरेपिस्ट की मदद की जरूरत होती है। बुतुर्गो को भी सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन के लिए इनकी मदद चाहिए। गहरे सदमें से निकल चुके लोगों को सामान्य करने के लिए भी ऑकुपेशनल थेरेपी की जरूरत होती है। शुरूआती स्तर पर इन पेशेवरों का औसत वार्षिक वेतन 3-6 लाख रु. होता है जो कि अनुभव के साथ बढ़ता है।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः ऑकुपेशनल थेरेपी असिस्टेंट, हैंड थेरेपिस्ट प्रोग्रामः बैचलर ऑफ आकुपेशनल थेरेपी योग्यताः 10$2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश के साथ), न्यूनतम प्राप्तांक 50 प्रतिशत।


