Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Do Multitasking on Workplace
Career Guidance

Do Multitasking on Workplace

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Do Multitasking on Workplace

वर्कप्लेस पर करें मल्टीटास्किंग

हर कंपनी में एक एम्प्लॉई कई काम करता है। अगर एम्प्लॉई एक समय में कई जिम्मेदारियां निभाना चाहता है तो उसे थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। इसके लिए हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क को तरजीह देनी होगी। जानते हैं इसके खास तरीके -

आगे की प्लानिंग करें

पहले काम के खत्म होने पर दूसरे काम के बारे में विचार करना शुरू न करें। पहले ही दूसरे काम के बारे में सोचना शुरू कर दें। दिमाग में प्लानिंग और लक्ष्य दोनों रखें। उन कार्यों का चुनाव करें, जिन्हें आप एक समय में पूरा कर सकते हैं। कोशिश करें कि दोनों काम एक साथ अच्छी तरह से पूरे हो जाएं।

फोकस बनाए रखें

वर्कप्लेस पर एक साथ कई काम करने के दौरान आपका फोकस खत्म हो सकता है। प्राथमिकता के आधार पर प्रेशर डील करें। टू-डू आइटम की लिस्ट बनाएं और हाथ में लिए गए काम का महत्व तय करें कोई काम महत्वपूर्ण होता है तो कोई काम तुरंत करने वाला होता है। आपको पहचानना चाहिए कि कौनसा काम तुरंत करना है और किसे बाद में किया जा सकता है।

अपने समय को बांटें

वर्कप्लेस पर कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जिन्हें आपको अपनी मुख्य जिम्मेदारियों के साथ पूरा करना पड़ता है। इन्हें ऑफिस के शुरुआती समय में पूरा करें। ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों के साथ कभी समझौता न करें। लगातार जरूरी काम पूरे करते रहें।

उपलब्ध टूल्स काम में लें

वर्कप्लेस पर एक समय में ढेर सारे काम पूरा करने के लिए इंटरनेट पर कई टूल्स और एप्स मौजूद हैं। आप अपने पसंद के टूल को काम में ले सकते हैं। ये टूल्स आपको याद दिलाते हैं कि वर्कप्लेस पर किस समय पर क्या काम पूरा करना है।

व्यवधानों को संभालें

आधुनिक कार्यस्थलों पर व्यवधान के कई साधन मौजूद होते हैं। आपको इनसे बचते हुए अपना काम पूरा करना चाहिए। कई बार फोन की तेज घंटी या जोर से चिल्लाने वाला कलीग भी आपको परेशान कर सकता है। शांत जगह पर जाकर काम पूरा करना चाहिए। कलीग्स और मिलने वालों को बता देना चाहिए कि आप किस समय मुलाकात के लिए फ्री रहते हैं। ईमेल और टेक्स्ट मैसेज निश्चित समय पर चेक करने चाहिए।