Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Do not leave an employee
Career Guidance

Do not leave an employee

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Do not leave an employee

ताकि छोड न जाए एंप्लॉई

अच्छे एंप्लॉइज को कंपनी के साथ बनाए रखने के कुछ उपाय। अच्छी कंपनी से जुडे होन पर जो खुशी एंप्लॉइज को होती है, वैसी ही खुशी बॉसेज को अपने एंप्लॉइज को देखकर भी होती है। पूरी कर्मठता और समर्पण के साथ अपने काम को अंजाम देने वाले एंप्लॉइज अपने कॅरियर को तो बेहतर बनाते ही हैं, साथ ही उनके योगदान से कंपनी को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मदद मिलती है। जिस तरह एंप्लॉइज किसी खास कंपनी में चुने जाने पर अपने आप को खुशनसीब महसूस करने लगते है, उसी तरह बहुत से बॉसेज भी अपने कुछ एंप्लॉइज को कंपनी के साथ बनाए रखने के कुछ उपाय.

हुनर की कद्र

अच्छा काम जानने वाले यही चाहते है कि उन्हें उस काम को करने का अवसर दिया जाए।इसलिए समर्पित भाव से काम करने वाले एंप्लॉइज के हुनर को पहचानें और ऐसे जिम्मेदारी दें कि वे खुद को साबित कर पाएं।

ग्रोथ की गुंजाइश

किसी भी कंपनी मे कोई अच्छा एंप्लॉई तभी टिका रहना चाहेगा, जब उसे आने वाले समय में अपनी ग्रोथ की गुंजाइश दिख रही होगी। इसीलिए अच्छे काम करने वालों को समुचित आर्थिक प्रमोशन के साथ साथ पद में भी तरक्की देते रहें।

काम को पहचान

अच्छा काम करने वाला यह भी चाहेगा कि उसके काम को पहचान मिले। इसलिए समस समय पर उसके अच्छे प्रोजेक्ट्स को सराहें। सबके सामने सम्मानित करें और आगे बढने की प्रेरणा दें। इससे वह ज्यादा जोश से काम करेगा।