Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Do not wander from agent meeting
Career Guidance

Do not wander from agent meeting

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Do not wander from agent meeting

एजेंट से भटक न जाए मीटिंग

मीटिंग सफल बनाने के लिए रोकना होगा एजेंडे से भटकाव। मीटिंग में यहि चर्चा एजेंडे से भटक जाती है तो उस दिन लिए जाने वाले निर्णय अधूरे रह जाते हैं और सारी डेडलाइन्स व्यर्थ हो जाती हैं। मीटिंग्स को उत्पादक मानते हुए ही लोगों को इसमें बुलाया जाता है, लेकिन मुश्किल तब आती है जब आपकी मीटिंग अपने तय एजेंडे से ही भटकने लगती है। यंहा आप इकट्ठा तो किसी और मुद्दे पर चर्चा के लिए होते हैं लेकिन मीटिंग किसी और ही दिशा में बढ़ने लगती है। नतीजा यह होता है कि जिन मुद्दों पर आपने फैसला लेना था, उनपर ढंग से चर्चा भी नहीं हो पाती। मीटिंग के एजेंडे को भटकने से बचाने के लिए ध्यान में रखें ये उपाय-

बताएं एजेंडा

मीटिंग्स को ट्रैक पर रखने की दिशा में सबसे पहला कदम है एजेंडा क्लीयर करना। मीटिंग में आने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि मीटिंग में किस-किस मुद्दे पर बात होनी है और किस मुद्दे को कितना समय दिया जाना है। इससे भटकाव की संभावना कम होगी।

क्या है लक्ष्य

मीटिंग के एजेंडे के टॉपिक तय करने के साथ-साथ यह भी तय करें कि आपने किस टॉपिक के लिए क्या लक्ष्य रखा है? मतलब आपने किस टॉपिक पर चर्चा करनी है और किस पर जरूर आज ही फैसला करना है।

आउटर टॉपिक्स

ऐसी बहुत सी समस्याएं या मुद्दे मीटिंग के दौरान सामने आ सकते हैं, जो वास्तव में एजेंडे में थे ही नहीं, लेकिन किसी न किसी रूप् में ये मुख्य एजेंडे से जुड़े हैं कोशिश करें कि इन आउटर टॉपिक्स पर समय न बर्बाद करें और इनके लिए अलग चर्चा रखें। आप इन टॉपिक्स को नोट कर सकते हैं।