Do your kaligs are bad

क्या आपके कलीग्स बुरे हैं
कईं बार वर्कप्लेस पर आपका सामना बदमाश एम्प्लॉइज से होता है। ये काम के माहौल को खराब करते हैं और प्रोडक्टिविटी को कम कर देते हैं। जानें ऐसे एम्प्लॉइज से निपटने के उपाय।
समस्या को समझें
अगर आप किसी व्यक्ति को बदमाश घोषित करना चाहते हैं तो सबसे पहले समय लें और समस्या को समझने का प्रयास करें। कभी भी तुरंत किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें। मुद्दे का पूरी तरह से विश्लेषण करने के बाद ही किसी व्यक्ति को बदमाश कहें। कुछ लोग खुद को सबसे श्रेष्ठ समझते हैं तो कुछ हीनभावना से ग्रसित होते हैं। सबसे पहले तो यह पता लगाएं कि वह व्यक्ति किस तरह का है।
पारदर्शिता लाएं
हर कंपनी में एम्प्लॉइज के लिए एक ऐसा वातावरण होना चाहिए कि वें किसी के खिलाफ अपनी बात को आसानी से कह सकें। टीम लीडर को सबकी बात सुनकर सही प्रतिक्रिया देनी चाहिए। अगर कंपनी में पारदर्शिता नहीं होगी, तो एम्प्लॉइज का शोषण हो सकता है।
सामना करें
आपको बदमाश एम्प्लॉईज से घबराने के बजाय उसका सामना करना चाहिए। आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाया जा सकता है। इसलिए आपको स्पष्ट शब्दों में कह देना चाहिए कि गलत हरकत कभी भी बर्दाश्त नहीं होगी।
खुद को दोष न दें
अगर बदमाश एम्लॉई लगातार आपको परेशान कर रहा है तो खुद को दोष देने से बचें और अपना आत्मविश्वास बनाएं रखें। अपने साथियों और सीनियर्स के साथ इस मुद्दे पर बात करें। आप पर कितना भी दबाव बनाया जाए, कभी भी गलत काम के लिए तैयार न हों। अगर आपके पास बदमाश एम्प्लॉईज के खिलाफ कुछ सबूत हैं तो उन्हें अपने बॉस के साथ शेयर करें और सच्चाई बताएं।
आवाज उठाएं
अगर स्थिति आपके काबू से बाहर हो जाए तो कंपनी के एचआर या अपने बॉस से बात करें। अपनी भूमिका स्पष्ट करें और कह दें कि किसी भी तरह का गलत व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। बुलिंग कईं बार एम्प्लॉई की मानसिक हालात पर बुरा असर पड़ता हैं इसलिए परेशान होने के बजाय खुद को मानसिक रूप से मजबूत रहने की कोशिश करनी चाहिए।


