Doing Client Relation Tax Safety

क्लाइंट रिलेशन की कर लें सेफ्टी
क्लाइंट्स के साथ अपने रिश्ते को अनबन से मुक्त बनाए रखने के लिए कुछ खास इंतजाम। अपने क्लाइंट के जिस भी ऑर्डर को आप पूरा करने वाले हैं, उसके लिए अग्रीमेंट कर लेते हैं, तो बेहतर रहेगा। लिखित रिकॉर्ड होने का फायदा यह रहता है कि ऑर्डर डिलीवरी ,इससे जुडे नियमों और शर्तो का लिखित प्रूफ आपके पास रहता है और क्लाइंट बीच में अपनी नई मांगें नहीं उठा पाता । आपका पक्ष भी साफ रहता है।
अग्रीमेंट है जरूरी
बिजनेस में जिन क्लाइंट्स के साथ आप कारोबार करते हैं, उनके साथ रिश्ते अच्छे बनाए रखने के लिए कुछ सेफ्टी प्लानिंग में आप कुछ ऐसे कदम उठाते हैं, जिनके चलते आप भविष्य में आपके और क्लाइंट के बीच हो सकने वाली गलतफमियों को होने से रोक सकते है। इस तरह से आप क्लाइंट रिलेशन्स की नींव को बनाते हैं मिसअंडरस्टेंडिंग प्रूफ । क्लाइंट रिलेशन को सही दिशा में ही रखने के लिए रिकॉर्ड मेंटेनेंस पर भी ध्यान दें। ये रिकॉडर्स आपकी क्लाइंट्स के साथ होने वाली मीटिंग्स के मिनट्स , ऑर्डर में होने वाले बदलावों ,डिलीवरी की तारिखों आदि से जुडे हो सकते हैं।
लें फीडबैक भी
क्लाइंट से फीडबैक लेने का लाभ यह है कि आपको उन बातों पर गौर करने का मौका मिल जाता है, जो सही दिशा में नहीं जा रहीं। एक बार अग्रीमेंट हो जाने के बाद यदि आप दोनों के बीच कुछ इश्यूज पैदा हो रहे हैं तो जरूरी नहीं कि अग्रीमेंट पर अडे ही रहा जाए। यदि आपसी सहमति हो तो इसमें कुछ बदलाव भी किये जा सकते हैं।


